1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सर्दियों में धूप का आनंद लेते दिखे शाहिद कपूर, फोटो शेयर कर लिखी ये खास बात

सर्दियों में धूप का आनंद लेते दिखे शाहिद कपूर, फोटो शेयर कर लिखी ये खास बात

 Written By: IANS
 Published : Nov 29, 2020 02:55 pm IST,  Updated : Nov 29, 2020 02:55 pm IST

एक इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अभिनेता ने सेल्फी शेयर की, जिसमें उनके चेहरे पर सीधे सूरज की किरणें गिरते हुए दिखाई दे रही हैं।

shahid kapoor soaks up the sun instagram latest post- India TV Hindi
शाहिद कपूर Image Source : INSTAGRAM: @SHAHIDKAPOOR

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर पहाड़ों की वादियों में सर्दियों की धूप का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पहाड़ों से कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें उनके चेहरे पर 'धूप' आती हुई दिखाई दे रही है।

शाहिद ने अपने इस्टाग्राम स्टोरीज पर संडे मॉनिंग ब्रेकफास्ट की व्यू को शेयर किया, जिसमें सुंदर पहाड़ियों का दृश्य देखा जा सकता है। स्टोरी में पहाड़ी एकदम हरी भरी दिखाई दे रही है।

शाहिद कपूर ने लिया बाइक राइड का आनंद, शेयर की तस्वीरें

एक अन्य इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अभिनेता ने सेल्फी शेयर की, जिसमें उनके चेहरे पर सीधे सूरज की किरणें गिरते हुए दिखाई दे रही हैं।

उन्होंने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "गुड मॉर्निग..हैप्पी वाइब्स, ऑल द टाइम एवरी टाइम।"

उन्होंने कुछ क्लोज-अप तस्वीरें भी शेयर की, जिसको उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, "सूरज की रोशनी में नहाता हुआ।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद अपनी आगामी फिल्म 'जर्सी' के साथ सुपर-व्यस्त हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन