1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Teaser: शाहिद कपूर की हुई 'बत्ती गुल मीटर चालू!'

Teaser: शाहिद कपूर की हुई 'बत्ती गुल मीटर चालू!'

 Published : Oct 20, 2017 01:17 pm IST,  Updated : Oct 20, 2017 01:17 pm IST

श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में बनी पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘टॉयलेटः एक प्रेम कथा’ को दर्शकों और समीक्षकों से काफी सराहना हासिल हुई थी। अब एक बार फिर से वह अपनी अगली फिल्म को लेकर दर्शकों के सामने पेश करने जा रहे हैं। इस बार उन्होंने शाहिद कपूर..

shahid kapoor- India TV Hindi
shahid kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड के फिल्मकार श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में बनी पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘टॉयलेटः एक प्रेम कथा’ को दर्शकों और समीक्षकों से काफी सराहना हासिल हुई थी। अब एक बार फिर से वह अपनी अगली फिल्म को लेकर दर्शकों के सामने पेश करने जा रहे हैं। इस बार उन्होंने अभिनेता शाहिद कपूर के साथ जोड़ी बनाई है। खास बात यह है कि पिछली बार की तरह इस बार भी वह एक दिलचस्प टाइटल के साथ अपनी फिल्मी को लेकर आ रहे हैँ। शाहिद कपूर के अभिनय से सजी इस आगामी फिल्म का नाम है ‘बत्ती गुल मीटर चालू’। वैसे फिल्म के नाम से ही काफी कुछ जाहिर हो रहा है। दरअसल यह फिल्म बिजली के मोटे बिलों की मार झेल रहे लोगों के बारे में है। अब इस फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया गया है।

दिवाली के खास मौके पर रिलीज हुए इस मोशन पोस्टर में एक बिजली की तार पर कुछ कबूतर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और आपस में कहते हैं कि, "कल रात से बत्ती गुल है, फिर भी सबका बिल फुल है।" फिल्मकार श्रीनारायण सिंह की पिछली फिल्म में एक ऐसे विषय को विषय को उठाया गया था जिसका सामना आज भी देश के कई राज्यों में हो रहा है, लेकिन कोई भी इस मामले में आवाज नहीं उठाता। यहां तक की लोग इस विषय पर बात करने में भी हिचकिचाते हैं। अब एक बार फिर से वह समाज के एक अहम मुद्दे को दर्शकों के सामने मनोरंजन की पुड़िया में लपेटकर परोसने जा रहे है।

अपनी इस फिल्म को लेकर श्रीनारायण सिंह का कहना है कि, ""हम एक बार फिर से एक यादगार फिल्म बनाने जा रहे है और उम्मीद है कि देशभर के दर्शकों को इसके साथ कनेक्ट करने में सफल हो सकेंगे।" जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग होने वाली है। हालांकि अब तक फिल्म में मुख्य अदाकारा खोज जारी है। गौरतलब है कि शाहिद फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'पद्मावती' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। ('पाकीज़ा' किसकी? फिल्म के अधिकार को लेकर शुरु हुई कानूनी लड़ाई)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन