1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीदेवी की मौत से शोक में डूबी फिल्म हस्तियां, कहा- दुनिया से बहुत जल्दी रुखसत हो गईं ‘चांदनी’

श्रीदेवी की मौत से शोक में डूबी फिल्म हस्तियां, कहा- दुनिया से बहुत जल्दी रुखसत हो गईं ‘चांदनी’

 Published : Feb 27, 2018 07:08 am IST,  Updated : Feb 27, 2018 07:08 am IST

श्रीदेवी के आकस्मिक निधन से हर कोई सदमें में है। दुबई में एक समारोह के लिए पहुंची अभिनेत्री की शनिवार देर रात बाथटब में डूबने के कारण मौत हो गई। जहां एक ओर श्रीदेवी के फैंस इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं, वहीं फिल्म इंडस्ट्री में भी एक मायूसी...

sridevi- India TV Hindi
sridevi

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी के आकस्मिक निधन से हर कोई सदमें में है। दुबई में एक समारोह के लिए पहुंची अभिनेत्री की शनिवार देर रात बाथटब में डूबने के कारण मौत हो गई। जहां एक ओर श्रीदेवी के फैंस इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं, वहीं फिल्म इंडस्ट्री में भी एक मायूसी छा गई है। बॉलीवुड की ‘चांदनी’ के जाने पर शाहिद कपूर, जैकलिन फर्नाडिज और शेखर कपूर जैसी हस्तियों ने अपने दुख को शेयर किए है। गौरतलब है कि श्रीदेवी ने 54 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पद्मश्री से सम्मानित श्रीदेवी एक पारिवारिक विवाह समारोह में हिस्सा लेने पति बोनी कपूर और बेटी खुशी के साथ दुबई गई थीं।

बॉलीवुड हस्तियों ने उनके निधन पर ये विचार व्यक्त किए हैं:-

शाहिद कपूर: शुभकामनाएं देने के लिए आप सबका तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, लेकिन आज का यह दिन श्रीदेवी जी को उनकी प्रतिभा और जो जादू वह हमारे जीवन में लेकर आईं उसके लिए याद करने का है। आज हमारी सारी शुभकामनाएं और प्यार उनके लिए होनी चाहिए। उनकी आत्मा को शांति मिले।

जैकलिन फर्नाडिज: आज का दिन मेरे लिए स्तब्ध कर देने वाला रहा। वह बहुत जल्दी चली गईं। मैं हमेशा से उनकी जबरदस्त प्रशंसक रही हूं, मेरे प्रति वह हमेशा दयालु रहीं। उनका रुखसत होना मुझे कुछ सिखा गया है। जिंदगी बहुत छोटी और नाजुक है। उनकी तरह कभी कोई और नहीं होगा। आपकी आत्मा को शांति मिले श्रीदेवी।

रवीना टंडन: ऐसी शख्सियत को अलविदा कहना मुश्किल है जो अपने आप में खास और सबके आकर्षण का केंद्र हो। आप हमेशा याद आएंगी मेरी दोस्त श्रीदेवी।

आनंद एल राय: हीरो याद किए जाते हैं, लेकिन लेजेंड कभी नहीं मरते। श्रीदेवी हमेशा रहेंगी।

दिव्या खोसला कुमार: फिल्म 'लम्हे ' में श्रीदेवी द्वारा बोला गया संवाद 'मैं तो उनसे तबसे प्यार करती हूं जब मैं पांच साल की थी' - 'लम्हे' मेरा पसंदीदा संवाद है। यह उनके प्रति मेरी भावनाओं को अच्छे से दर्शाता है।

अदिति राव हैदरी: हैरान और सदमे में हूं, जिसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती..आपकी आत्मा को शांति मिले श्रीदेवीजी। वह हमेशा चमकती रहेंगी..उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए प्राथनाएं और संवदेनाएं।

वरुण धवन: एक आदर्श, लेजेंड और सुपरस्टार अभिनेत्री, जो मेरे लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं। इस खबर से सच में हैरान हूं। वह हमेशा बेहद अच्छी और प्रोत्साहित करने वाली रहीं। आपकी आत्मा को शांति मिले श्रीदेवीजी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन