1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान, आमिर खान और मुकेश अंबानी ने सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सूची में बनाई जगह

शाहरुख खान, आमिर खान और मुकेश अंबानी ने सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सूची में बनाई जगह

 Written By: Agency
 Published : Dec 18, 2019 11:31 pm IST,  Updated : Dec 18, 2019 11:31 pm IST

बॉलीवुड प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा, एकता कपूर, रोनी स्क्रूवाला, और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने भी इस सूची में जगह बनाई है।

शाहरुख खान, आमिर खान - India TV Hindi
शाहरुख खान, आमिर खान 

लॉस एंजिलिस: ग्लोबल मीडिया लिस्ट में 500 सबसे महत्वपूर्ण लोगों की वेराइटी मैगजीन्स की सूची में दस भारतीयो सहित रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और आमिर खान शामिल हैं। बॉलीवुड प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा, एकता कपूर, रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने भी इस सूची में जगह बनाई है। इसी तरह ईरोज इंटरनेशनल के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन किशोरी लुल्ला और द वॉल्ट डिज्नी कंपनी, एपीएसी के अध्यक्ष उदय शंकर ने भी इस सूची में स्थान बनाया है।

प्रमुख पत्रिका ने शाहरुख को भारतीय सिनेमा के महान 'वैश्विक रोमांटिक सितारों' में से एक के रूप में वर्णित किया। वह तीन बार सेंट्रल यूरोपियन बॉलीवुड अवार्ड जीतने वाले मोस्ट पॉपुलर एक्टर बने हैं।

वेराइटी ने यह भी विस्तार से बताया कि कैसे एसआरके प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट बिजनेस शोबिज में आगे बढ़ रहा है। वेराइटी ने आमिर खान की हिट फिल्मों के बारे में बात करते हुए उन्हें 'परफेक्शनिलिस्ट' करार दिया।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन