मुंबई: शाहरुख खान को एक्टिंग में महारत हासिल है, लेकिन इसके साथ ही वह लविंग और केयरिंग पिता-पति भी हैं। जब बात फैमिली की आती है तो वह क्वालिटी टाइम बिताने से पीछे नहीं हटते। हाल ही में शाहरुख फैमिली संग वेकेशन के लिए मालदीव गए थे। उनकी वेकेशन की फोटोज और वीडियोज अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
Related Stories
शाहरुख खान ने छोटे बेटे अबराम के साथ जेट स्की राइडिंग की। दोनों खूब मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। शाहरुख की पत्नी गौरी खान दोनों की फोटो क्लिक करते दिखाई दी।
बता दें कि अबराम उन स्टार किड्स में हैं, जिनकी एक झलक पाने या उनसे जुड़ी ख़बरे जानने के लिए फैंस एक्साइटेड रहते हैं। शाहरुख भी अपने फैंस को निराश नहीं करते और कई मौकों पर अबराम को साथ लेकर जाते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख आखिरी बार 'ज़ीरो' फिल्म में नज़र आए थे। उन्होंने अभी तक अपनी अपकमिंग मूवीज को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन खबरों की मानें तो वह 'डॉन 3' में नज़र आएंगे।
Also Read:
3D 'रामायण' के लिए ऋतिक रोशन ने कर दी हां, 'सीता' का रोल निभा सकती हैं दीपिका पादुकोण!
Dia Mirza And Sahil Sangha Announce Separation: ऐसी थी दीया मिर्जा और साहिल सांघा की Love Story