मुंबई: शाहरुख खान के दोस्त और रेड चिलीज कंपनी के सदस्य अभिजीत के निधन से शाहरुख खान दुखी हैं। अभिजीत शाहरुख खान के साथ तब से जुड़े हैं जब दोनों ने रेड चिलीज कंपनी भी नही शुरू की थी। शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज की शुरू करने में अभिजीत का बड़ा हाथ था। रेड चिलीज़ ने अपने ऑफिशियल हैंडल से शोक जाहिर करते हिए लिखा है- ''रेड चिलीज़ परिवार के पहले टीम के सदस्यों में से एक अभिजीत का नुकसान हमारे दिलों में गहरा शोक दिया है। हम उनके और उनके आस-पास होने की मौजूदगी को याद करेंगे। उनकी आत्मा को शांति मिले। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।
Related Stories
इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए शाहरुख खान ने लिखा है- हम सभी ने ड्रीमज़ अनलिमिटेड के साथ फिल्में बनाने की यात्रा शुरू की। अभिजीत मेरा सबसे अच्छा सहयोगी था। हमने कुछ अच्छा किया, और कुछ गलत लेकिन हमेशा हम आगे बढ़ें। वो टीम का मजबूत सदस्य था। मेरे दाोस्त तुम याद आओगे।
इसके बाद शाहरुख खान ने एक लॉकडाउन लेसन भी शेयर किया -