1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने 'मन्नत' को प्लास्टिक से किया कवर, तस्वीर हुई वायरल

शाहरुख खान ने 'मन्नत' को प्लास्टिक से किया कवर, तस्वीर हुई वायरल

 Published : Jul 21, 2020 11:04 am IST,  Updated : Jul 21, 2020 11:12 am IST

शाहरुख खान इस घर में अपनी पत्नी गौरी और तीनों बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम के साथ रह रहे हैं।

 mannat covered with plastic viral pics - India TV Hindi
शाहरुख खान के बंगले को प्लास्टिक से किया गया कवर Image Source : INSTAGRAM: @IAMSRK/INDIA TV

बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें मन्नत को बाहर की तरफ से प्लास्टिक से पूरी तरह कवर कर दिया गया है। चूंकि बारिश का सीजन शुरू हो चुका है। इसलिए हर साल की तरह इस बार भी इसे कवर किया गया है, ताकि बरसात का पानी घर के अंदर न जाए। 

शाहरुख खान इस घर में अपनी पत्नी गौरी और तीनों बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम के साथ रह रहे हैं। इस संकट की घड़ी में वो कई बार मदद के लिए भी सामने आए हैं। उन्होंने अपने ऑफिस की बिल्डिंग को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए बीएमसी को दिया है।

शाहरुख खान के फेमस पोज पर असम पुलिस का ट्विस्ट, ये डायलॉग इस्तेमाल कर जनता से की अपील

'मन्नत' को प्लास्टिक से कवर किया गया है
Image Source : INDIA TV'मन्नत' को प्लास्टिक से कवर किया गया है

शाहरुख इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से घर में होने को लेकर मजाक किया है। दरअसल, गौरी खान ने एक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें वह पेरिस में स्थित वैक्स म्यूजियम मुसी ग्रेविन में अपने पति शाहरुख खान और मोम से बनी उनकी मूर्ति के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। 

इसके कैप्शन में वह लिखती हैं, "दो संभालने के लिए काफी ज्यादा है..।" इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता ने लिखा, "और पिछले एक साल और छह महीने से दोनों घर पे हैं।"

गौरी के पोस्ट पर शाहरुख खान का कमेंट
Image Source : INSTAGRAMगौरी के पोस्ट पर शाहरुख खान का कमेंट

जब दो शाहरुख खान के बीच फंसी गौरी खान, किंग खान ने किया मजेदार कमेंट

शाहरुख का यह ट्वीट एक मजाकिया लहजे में है। उन्होंने 'जीरो' के बाद से कोई नई फिल्म नहीं की है, जो दिसंबर, 2018 में रिलीज हुई थी।

(इनपुट: जोइता मित्रा सुवर्णा)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन