मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) साल 2018 में आई फिल्म 'जीरो' (Zero) में आखिरी बार नजर आए थे। सिल्वर स्क्रीन से सुपरस्टार की अनुपस्थिति ने उनकी परियोजनाओं के बारे में कई सारी अफवाहों को जन्म दिया है। उनके बारे में खबरें थीं कि उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' में सलमान को रिप्लेस किया है। अब ऐसी भी चर्चाएं हो रही हैं कि शाहरुख निर्देशक अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) की अगली परियोजना का हिस्सा होंगे।
Related Stories
इन सभी अफवाहों पर बात करते हुए शाहरुख ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, "यह जानकर हमेशा अच्छा लगता है कि मेरी अनुपस्थिति में और मेरे पीठ पीछे मैंने चोरी-छिपे इतनी सारी फिल्में साइन कर ली हैं कि जिसके बारे में मुझे भी पता नहीं है।"
उन्होंने आगे लिखा, "बॉयज एंड गर्ल्स मैं तभी एक फिल्म करता हूं जब मैं कहता हूं कि मैं यह कर रहा हूं..अन्यथा यह एक अफवाह है।"
शाहरुख फिलहाल किसी फिल्म में एक्टिंग भले ही न कर रहे हों, लेकिन लगता है कि वह अभी एक प्रोड्यूसर के तौर पर व्यस्त हैं। उनकी 'बार्ड ऑफ ब्लड' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है।
Also Read:
'मर्डर 2' फिल्म के एक्टर और उनकी पत्नी को जेल, करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला