1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Tokyo Olympics 2020: शाहरुख खान ने भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच मारिन से की ये मांग

Tokyo Olympics 2020: शाहरुख खान ने भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच मारिन से की ये मांग

 Published : Aug 02, 2021 03:00 pm IST,  Updated : Aug 02, 2021 03:08 pm IST

भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमी फाइनल में जगह बनाई है, जिसके बाद हर तरफ टीम और कोच की चर्चा हो रही है। इस बीच शाहरुख खान भी ट्रेंड हो रहे हैं।

shahrukh khan Sjoerd Marijne indian women hockey team ex coach kabir khan tokyo olympics 2020 - India TV Hindi
Tokyo Olympics :  शाहरुख खान ने भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच मारिन से की ये मांग  Image Source : TWITTER

भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में बड़ी कामयाबी दर्ज की है। आज हुए क्वार्टर फाइनल मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराने के बाद सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसके बाद सोशल मीडिया पर हर तरफ टीम को सराहा जा रहा है। कोच शोर्ड मारिन की भी जमकर तारीफ हो रही है। इस बीच बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान ने भी ट्वीट किया है। 

दरअसल, कोच शोर्ड मारिन ने ट्विटर पर टीम के साथ एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- 'सॉरी फैमिली, मैं बाद में फिर आऊंगा।' इसी ट्वीट को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा- 'हां हां, कोई प्रॉब्लम नहीं है। बस आते समय कुछ गोल्ड लेते आना... बिलियन फैमिली मेंबर्स के लिए। इस बार धनतेरस भी 2 नवंबर को है। एक्स-कोच कबीर खान की तरफ से।'

ता दें कि शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया साल 2007 में रिलीज हुई थी। मूवी में उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच का किरदार निभाया था। उनके किरदार का नाम कबीर खान था। यही वजह है कि ट्विटर पर कबीर खान ट्रेंड हो रहा है। 

भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत के बाद ट्विटर पर #KabirKhan ट्रेंड हो रहा है। यहां देखिए लोगों के ट्वीट:

महिला हॉकी टीम के पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है। रणदीप हुडा, कपिल शर्मा सहित तमाम हस्तियों ने टीम की तारीफ करते हुए ट्वीट किया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन