1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'टोटल नादानियां' में शालिनी बनेंगी जस्सी

'टोटल नादानियां' में शालिनी बनेंगी जस्सी

 Written By: IANS
 Published : Apr 23, 2015 12:53 pm IST,  Updated : Apr 23, 2015 01:01 pm IST

नई दिल्ली: टेलीविजन अभिनेत्री शालिनी सहुता को धारावाहिक 'टोटल नादानियां' में जस्सी नामक मुख्य किरदार निभाने का मौका मिला है। यह धारावाहिक 'उफ! ये नादानिया' का नया संस्करण है। एक बयान में कहा गया कि

'टोटल नादानियां' में...- India TV Hindi
'टोटल नादानियां' में शालिनी बनेंगी जस्सी

नई दिल्ली: टेलीविजन अभिनेत्री शालिनी सहुता को धारावाहिक 'टोटल नादानियां' में जस्सी नामक मुख्य किरदार निभाने का मौका मिला है। यह धारावाहिक 'उफ! ये नादानिया' का नया संस्करण है। एक बयान में कहा गया कि इसमें शालिनी विदेश में रहकर लौटी जस्सी का किरदार निभाएंगी, जिसकी शादी पप्पू से होती है। पप्पू की भूमिका गौरव शर्मा निभा रहे हैं।

यह पहली बार है, जब शालिनी न केवल एक फुल कॉमेडी धारावाहिक में नजर आएंगी, बल्कि चर्चित अभिनेत्री उपासना सिंह के साथ काम करेंगी।

उपासना को लोकप्रिय हास्य कलाकार कपिल शर्मा की मेजबानी वाले मशहूर हास्य धारावाहिक 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में पिंकी बुआ की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।

'टोटल नादानियां' 27 अप्रैल से बिग मैजिक चैनल पर प्रसारित होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन