1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शमा सिकंदर का ये बोल्ड अवतार देख चौंक जाएंगे आप

शमा सिकंदर का ये बोल्ड अवतार देख चौंक जाएंगे आप

 Published : Jun 15, 2016 06:19 pm IST,  Updated : Jun 15, 2016 06:22 pm IST

शमा सिकंदर ने इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं। उन्होंने अपनी तस्वीरों से इंस्टाग्राम पर कोहराम मचा रखा है। वब पिछले कुछ वक्त से इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं

Shama Sikander- India TV Hindi
Shama Sikander

नई दिल्ली: अभिनेत्री शमा सिकंदर ने इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं। उन्होंने अपनी तस्वीरों से इंस्टाग्राम पर कोहराम मचा रखा है। वब पिछले कुछ वक्त से इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं जिनमें वह बेहद अलग और हॉट अंदज में नजर आ रही हैं। 34 साल की शमा की तस्वीरों को देखकर उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल हो गया है। अपनी तस्वीरों पर मिल रही लोगों की प्रंशसा देखकर शमा खुद भी इससे हैरान हैं। उन्होंने इस बारे में ट्वीट करते हुए कहा, "आज कुछ खास दिन है क्या!! यह सबकुछ अचानक हो रहा है।"

इसे भी पढ़े:- इंटीमेट सीन से नाराज हुई चित्रागंदा सिंह, 6 दिन शूटिंग के बाद फिल्‍म छोड़ी

अमिताभ ने बताया रोटी,कपड़ा और मकान के अलावा क्या है जरूरी

अश्लील और द्विअर्थी गानों पर कनिका कपूर ने कही ये बात

शमा अपनी सगाई के बाद से ही चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने साल की शुरुआत जनवरी में दुबई के 7 स्टार होटल में जेम्स मिलिरॉन नाम के एक शख्स से सगाई कर ली थी। इसी के बाद से वह किसी न किसी चीज को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनके ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी चर्चा बनी हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी पिछली शॉर्ट फिल्म 'सेकसोहॉलिक' से भी खूब सुर्खियां बटोरी। इस फिल्म में उन्होंने काफी बोल्ड सीन दिए थे। फिलहाल वह अपनी हॉट तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं।

शमा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्हें कई म्यूजिक एलबम में भी देखा जा चुका है। उन्होंने काफी फिल्मों में भी काम किया है। शमा, आमिर खान के साथ फिल्म 'मन' में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह 'ये मेरी लाइफ है', 'सेवन' और 'बालवीर' जैसे टेलीविजन सीरियल में भी वह अभिनय करती हुई दिखी थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन