Shashi Kapoor Death Anniversary: आज 4 दिसंबर है, और आज ही के दिन साल 2017 में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शशि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। कोलकाता में 18 मार्च 1938 को पृथ्वीराज के घर जन्मे शशि कपूर का मन बचपन में से ही अभिनय में था। पृथ्वी थियेटर्स के बीच पले बढ़े शशि को एक्टिंग विरासत में मिली। बचपन में ही अपने पिता की नाटक मंडली में शशि ने काम करना शुरू कर दिया।
Related Stories
शशि कपूर के बड़े भाई राज कपूर फिल्मों में अपनी अलग पहचान बना चुके थे। उनकी फिल्म आवारा और आग में शशि कपूर ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर बॉलीवुड में काम किया। साल 1961 में पहली बार वो फिल्म धर्मपुत्र में लीड रोल में नजर आए। शशि कपूर ने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी हाथ आजमाया। शशि कपूर ने 148 हिंदी फिल्मों में और 12 अंग्रेजी फिल्मों में काम किया।
अपने पिता की डेथ एनिवर्सरी पर उनके बेटे कुणाल कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके उन्हें याद किया।
फिल्म आवारा में राज कपूर के बचपन का रोल करके शशि कपूर ने लोगों को बता दिया था कि वो इस लाइन में दूर तलक जाने वाले हैं। इस किरदार ने उन्हें इतना मशहूर कर दिया था कि उनका मन फिर पढ़ाई से हट गया और पूरी तरह से सिनेमा में कैद हो गया।
शशि कपूर और अमिताभ बच्चन की जोड़ी खूब हिट रही। दोनों ने साथ में दीवार, कभी-कभी, त्रिशूल, काला पत्थर, ईमान धरम, सुहाग, दो और दो पांच, शान, नमक हलाल और सिलसिला जैसी फिल्मों में काम किया, और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।