1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शहनाज गिल-दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'हौसला रख' का फर्स्ट लुक आउट, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

शहनाज गिल-दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'हौसला रख' का फर्स्ट लुक आउट, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

 Published : Sep 25, 2021 09:27 pm IST,  Updated : Sep 25, 2021 09:27 pm IST

शहनाज गिल की फिल्म 'हौसला रख' का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

shehnaaz and diljit - India TV Hindi
शहनाज और दिलजीत  Image Source : INSTAGRAM/DILJITDOSANJH

पंजाब की कटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल की हालत इन दिनों ठीक नहीं है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से उन्हें काफी दुख पहुंचा है। यही वजह है कि वो सोशल मीडिया पर भी अब पहली की तरह एक्टिव नहीं रहतीं। फैंस भी उनकी सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं और यही दुआ कर रहे हैं कि इस मुश्किल वक्त से निकलने के लिए ईश्वर उन्हें शक्ति दे। 

सिद्धार्थ के निधन के बाद से शहनाज को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आती रही हैं। इसी तरह से दिलजीत दोसांझ के साथ एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म 'हौसला रख' को लेकर भी अबतक कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' दिवाली पर होगी रिलीज, बोले- 'अब किसी के रोके नहीं रुकेगी-आ रही है पुलिस'

लेकिन, शनिवार को दिलजीत दोसांझ ने एक पोस्ट के जरिए इस पर विराम लगा दिया। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'फिल्म का ट्रेलर सोमवार को दोपहर एक बजे रिलीज होगा। वहीं फिल्म दशहरे के खास मौके पर 15 अक्टूबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।'

पोस्टर में शहनाज के साथ दिलजीत और सोनम बाजवा भी नजर आ रहे हैं। दिलजीत, बच्चों की बोतल से दूध पीते दिख रहे हैं। वहीं, शहनाज और सोनम ने हाथ में बच्चों का सामान पकड़ रखा है।

फर्स्ट लुक सामने आने बाद शहनाज के फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है। कई लोग पोस्ट पर कमेंट के जरिए रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने कॉमेंट करते हुए लिखा-'शहनाज गिल के लिए फिल्म तो देखनी ही पड़ेगी'। वहीं दूसरे ने लिखा-'ऑल द बेस्ट ऑल टीम और हमारी क्वीन शहनाज को'। 

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की मुलाकात 'बिग बॉस' में हुई थी। दोनों की दोस्ती इतनी खास थी कि फैन्स उन्हें 'सिडनाज' नाम दिया था। आखिरी बार दोनों को डांस दीवाने के सेट पर साथ देखा गया था। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 3 ट्विस्ट से बदल जाएगी शो की पूरी कहानी, कार्तिक होगा गुमशुदा तो सीरत की ऐसे होगी मौत

Drugs Case: गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई अगिसिलाओस को NCB ने गोवा से किया गिरफ्तार

धोखाधड़ी मामले में कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया का बेटा गिरफ्तार, कपिल शर्मा ने की थी शिकायत

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन