1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी के फैंस के लिए खुशखबरी, 13 साल बाद इस फिल्म के साथ करने वाली हैं कमबैक

शिल्पा शेट्टी के फैंस के लिए खुशखबरी, 13 साल बाद इस फिल्म के साथ करने वाली हैं कमबैक

 Published : Aug 01, 2019 10:11 am IST,  Updated : Aug 01, 2019 10:31 am IST

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के फैंस के लिए खुशखबरी। उनकी कमबैक फिल्म का नाम सामने आ गया है। 

Shilpa shetty- India TV Hindi
Shilpa shetty

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के फैंस के लिए खुशखबरी। वह बॉलीवुड में 13 साल बाद फिर कदम रखने वाली हैं। जी हां पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्मों में वापसी करने वाली है। लेकिन सवाल ये उठ रहा था कि आखिर किस फिल्म में नजर आने वाली हैं। अब फिल्म का नाम भी सामने आ गया है। शब्बीर खान के निर्देशन में बन रही एक्शन फिल्म 'निकम्मा' में शिल्पा अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।

आपको बता दें कि शिल्पा बड़े पर्दे में साल 2007 में फिल्म 'अपने' में नजर आईं थी। वहीं दूसरी ओर इन दिनों वह छोटे पर्दे पर नजर आ रही हैं। वह टीवी पर डांसिग रियलिटी शो के में जज के तौर में नजर आ रही है।

डिलीवरी के 11 दिन बाद अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला का दिखा गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, फोटोज देख होंगे हैरान

शिल्पा अपनी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए शिल्पा ने बताया कि वह प्रोडक्ट बहुत ही अनोखा है। वह जो किरदार निभा रही हैं, उस तरह का किरदार अभी तक उन्होंने नहीं किया है।

Birthday Special: प्यार में मिली बेवफाई के बाद मीना कुमारी को लगी थी शराब की लत

इस फिल्म को लेकर फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर इसमें शिल्पा शेट्टी किस रोल में नजर आएगी। फिलहाल ये फिल्म अगले साल गर्मियों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन