1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पति राज कुंद्रा के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं शिल्पा शेट्टी, सामने आईं तस्वीरें

पति राज कुंद्रा के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं शिल्पा शेट्टी, सामने आईं तस्वीरें

 Published : Feb 24, 2021 03:53 pm IST,  Updated : Feb 24, 2021 03:53 pm IST

शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं, जहां की तस्वीरों को अभिनेत्री ने अपने चाहने वालों के बीच शेयर किया है।

shilpa shetty and raj kundra- India TV Hindi
shilpa shetty and raj kundra Image Source : INSTAGRAM/@RAJKUNDRA9

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। इस वेकेशन की तस्वीरों को इस कपल ने अपने चाहने वालों के बीच शेयर किया है। तस्वीरों को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि वे अपनी लाइफ पूरी तरह से एंजॉय कर रहे हैं। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रही हैं। 

बुधवार को शिल्पा और राज कुंद्रा ने अपने वीडियो और तस्वीरों की सीरीज अपने चाहने वालों के बीच शेयर की थी, इन तस्वीरों को देख कर ऐसा लग रहा है कि दोनों को यह वेकेशन काफी रास आ रहा है। अभिनेत्री अपनी हालिया तस्वीर में व्हाइट प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही हैं, वहीं उनके पति व्हाइट टी-शर्ट और हैट में काफी कूल नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए राज कुंद्र ने कैप्शन लिखा, ''पैराडाइस में अपने प्यार के साथ!'' उल्लेखनीय है कि इस कपल ने कुछ पहले ही मालदीव का दैरा किया था। 

मंगलवार को, राज कुंद्रा भी #pawri ट्रेंड में शामिल हो गए और उन्होंने अपने हॉलिडे से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्हें शिल्पा और उनकी सबसे अच्छी दोस्त, अभिनेत्री आकांक्षा मल्होत्रा ​​के साथ शानदार सीन्स का आनंद लेते हुए नाश्ता करते हुए देखे जा सकते हैं।

वक्र फ्रंट की बात करे तो, शिल्पा शेट्टी ने सब्बीर खान की 'निकम्मा' के साथ 13 साल के अंतराल के बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। वह परेश रावल, मिजान जाफरी और प्रणिता सुभाष के साथ 'हंगामा 2' में भी नजर आएंगी।

यहां पढ़ें

जयललिता की बर्थ एनिवर्सिरी पर कंगना रनौत करेंगी बड़ी अनाउंसमेंट, ये है समय

#GangubaiKathiawadi: आलिया भट्ट की फिल्म के टीजर से पहले सामने आया नया पोस्टर, रिलीज डेट का भी हुआ ऐलान

OTT प्लेटफॉर्म पर धूम मचाने के बाद 'LUDO' फिल्म अब टीवी पर करेगी दर्शकों का मनोरंजन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन