1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी की सास कर रही हैं एक्सरसाइज, एक्ट्रेस बोली- स्वस्थ रहो मस्त रहो

शिल्पा शेट्टी की सास कर रही हैं एक्सरसाइज, एक्ट्रेस बोली- स्वस्थ रहो मस्त रहो

 Published : Apr 06, 2020 01:09 pm IST,  Updated : Apr 06, 2020 01:22 pm IST

शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।

shilpa shetty- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में बॉलीवुड की ज्यादातर हस्तियां घर पर ही वर्कआउट कर रही हैं। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी सास एक्सरसाइज कर रही हैं। शिल्पा ने फैंस को भी प्रेरित करते हुए कहा कि स्वस्थ रहिए और मस्त रहिए।

इस वीडियो में शिल्पा की सास जमकर वर्कआउट कर रही हैं। उनके जज्बे को देख शिल्पा खुद हैरान रह गईं और कहा कि उन्हें उन पर गर्व है। वीडियो में शिल्पा के बेटे वियान भी मस्ती करते नज़र आ रहे हैं।

शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी 68 साल की सासू मां वर्कआउट कर रही हैं, ये बहुत ही प्रेरणात्मक है। वो डायबिटीज की मरीज हैं, लेकिन वो घर में ही वॉक करती हैं। योगा, स्ट्रेच और सांसों पर ध्यान केंद्रित करती हैं। मैं उनके अनुशासन की कद्र करती हैं। ये वीडियो इस बात का सबूत है कि कभी देर नहीं होती।'

बता दें कि शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो कोरोना वायरस के प्रति अपने फैंस को जागरुक करती रहती हैं। साथ ही फिटनेस के वीडियो पोस्ट कर उन्हें फिट रहने के लिए भी प्रेरित करती हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन