1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी ने कहा कि आगे बढ़ने के लिए होनी चाहिए खुद में थोड़ी सी आग

शिल्पा शेट्टी ने कहा कि आगे बढ़ने के लिए होनी चाहिए खुद में थोड़ी सी आग

 Published : Jun 25, 2021 10:04 pm IST,  Updated : Jun 25, 2021 10:04 pm IST

पीले रंग की ड्रेस में पोस्ट किए गए इस बूमरैंग वीडियो में शिल्पा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अपने लुक को उन्होंने खुले बाल, मिनिमल मेकअप और एक एमराल्ड नेक पीस के साथ कम्प्लीट किया है।

शिल्पा शेट्टी  shilpa shetty- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी Image Source : SHILPA SHETTY/INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने शुक्रवार को अपना एक वीडियो साझा कर अपने फैंस के लिए कुछ समझदारी की बात कही है। पीले रंग की ड्रेस में पोस्ट किए गए इस बूमरैंग वीडियो में शिल्पा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अपने लुक को उन्होंने खुले बाल, मिनिमल मेकअप और एक एमराल्ड नेक पीस के साथ कम्प्लीट किया है।

Pics: करिश्मा कपूर के बर्थडे की पार्टी अटेंड करने पहुंची करीना, रणधीर समेत परिवार के ये सदस्य भी हुए शामिल

अपने पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, "आगे बढ़ते रहने के लिए हममें कुछ आग की जरूरत है।"

Pics: करिश्मा कपूर ने इस तरह सेलिब्रेट किया अपना 47वां जन्मदिन

इस बीच, शिल्पा की फैमिली हाल ही में कोविड-19 से ठीक हुई है और उन्होंने डांस रिएलिटी शो 'सुपर डांसर : चैप्टर 4' में एक जज के तौर पर अपना काम फिर से संभाल लिया है।

शिल्पा 'निकम्मा' और 'हंगामा 2' जैसी फिल्मों के साथ 17 सालों में पहली बार बड़े पर्दे पर अपनी वापसी करने के लिए भी तैयार हैं।

इनपुट-आईएएनएस

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन