1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मौत की देवी' के अवतार में दिखीं शिल्पा शेट्टी, क्या थॉर की फिल्मों से है कोई कनेक्शन?

'मौत की देवी' के अवतार में दिखीं शिल्पा शेट्टी, क्या थॉर की फिल्मों से है कोई कनेक्शन?

 Published : May 27, 2021 06:26 pm IST,  Updated : May 27, 2021 06:26 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया, जिसे उनके बेटे वियान राज कुंद्रा ने बनाया है। इस वीडियो में वियान ने अपनी मां को हेला के तौर पर दिखाया है, जो 'थॉर राग्नारोक' में मौत की देवी है। 

Shilpa Shetty- India TV Hindi
'मौत की देवी' के अवतार में दिखीं शिल्पा शेट्टी Image Source : INSTAGRAM/SHILPA SHETTY

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया, जिसे उनके बेटे वियान राज कुंद्रा ने बनाया है। इस वीडियो में वियान ने अपनी मां को हेला के तौर पर दिखाया है, जो 'थॉर राग्नारोक' में मौत की देवी है। फिल्म में इस किरदार को केट ब्लेंचेट ने निभाया है। वियान ने इस सुपरहीरो फिल्म के कई अलग-अलग ²श्यों में ब्लेंचेट की बॉडी में अपनी मां के चेहरे को फिट कर दिया है। क्लिप में वियान ने अपनी मां को घातक महामारी कोरोना यानि कि क्रिस हेम्सवर्थ के खिलाफ पेश किया है।

शिल्पा इसके साथ लिखती हैं, "वियान ने अपने इस वीडियो के साथ मेरे चेहरे पर मुस्कान ला दी है, जिसमें बताया गया है कि उसकी मम्मा ने कोविड-19 को कैसे संभाला..अभी भी इस उम्मीद के साथ पॉजिटिव हूं कि हम सभी के लिए एक कोविड मुक्त भविष्य हो।" 

टाइका वाइटीटी द्वारा निर्देशित 'थॉर राग्नारोक' साल 2017 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म सुपरहीरो थोर के बारे में है, जिसे अपने हथियार म्योलनियर के बिना अपने घर असगार्ड को हेला से बचाना था।

शिल्पा की दो फिल्में आने वाली हैं। वह 'हंगामा 2' और 'निकम्मा' में नजर आने वाली हैं। 

कोरोना वायरस के फैले संक्रमण के चलते देशभर के सिनेमाघरों में ताला लगा हुआ है। ज्यादातर फिल्मों री रिलीज टाल दी गई है। ऐसे में शिल्पा शेट्ट फिल्म हंगामा 2 से रुपहले पर्दे पर वापसी करने वाली थी, मगर उनकी इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किए जाने का प्लान है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन