1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा हुई 6 महीने की, एक्ट्रेस ने शेयर किया प्यारा सा वीडियो

शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा हुई 6 महीने की, एक्ट्रेस ने शेयर किया प्यारा सा वीडियो

 Published : Aug 15, 2020 07:29 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 07:30 pm IST

शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा 6 महीने की हो गई हैं। शिल्पा ने बेटी के करवट लेते हुए वीडियो शेयर किया है।

shilpa shetty- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी Image Source : INSTAGRAM/THESHILPASHETTY

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने परिवार के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा शनिवार को 6 महीने की हो गई हैं और वह करवट भी लेने लगी है। शिल्पा ने बेटी की करवट लेते हुए वीडियो शेयर किया है।

शिल्पा शेट्टी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- एक पल में ये इतने छोटे होते हैं कि आपकी बाहें इनके लिए बहुत बड़ी लगती हैं और आप जैसे ही आंख झपकते हैं वह बड़े हो जाते हैं। हमारी छोटी परी समीशा आज 6 महीने की हो गई है और आज इसने पेट के बल करवट लेना शुरू कर दिया है। स्वतंत्रता के संकेत, जल्द ही यह बैठने लगेगी घुटनों के बल चलने लगेगी।मेरा वर्कआउट इसके पीछे भागना शुरू हो जाएगा। हम उस पुल को पार कर लेते हैं जब हम उसे पा लेते हैं। लेकिन अभी के लिए मैं उसके साथ यह समय एंजॉय कर रही हूं। उसे बड़ा होता देख रही हूं, वह हर रोज एक नया मील का पत्थर पार कर रही है। हर दिन एक आशीर्वाद की तरह है। हैप्पी बर्थडे मेरी एंजल।

शिल्पा शेट्टी ने रक्षाबंधन पर एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने समीशा की पहली राखी के बारे में बताया था। वियान और समीशा की पहली राखी है।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा सरोगेसी के जरिए दूसरी बार माता-पिता बने हैं। बच्ची का जन्म 15 फरवरी को हुआ था और शिल्पा ने महाशिवरात्रि पर अपने फैंस को ये खुशखबरी सुनाई थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन