1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूरे परिवार के साथ इस वजह से वर्कआउट कर रही हैं शिल्पा शेट्टी, वीडियो शेयर कर बताई वजह

पूरे परिवार के साथ इस वजह से वर्कआउट कर रही हैं शिल्पा शेट्टी, वीडियो शेयर कर बताई वजह

 Written By: IANS
 Published : Apr 20, 2020 10:59 pm IST,  Updated : Apr 20, 2020 11:05 pm IST

शिल्पा ने सोमवार को वर्कआउट शेड्यूल के बारे में बात की, जिसका वह और उनका परिवार अनुसरण करता है।

Shilpa Shetty- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी ने परिवार के साथ किया वर्कआउट Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने वर्कआउट और फिटनेस की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। वह इस पुरानी कहावत में विश्वास करती है- 'जो परिवार साथ में खाता है, प्रार्थना करता है और साथ में वर्कआउट करता है, वह हमेशा एकसाथ रहता है'। शिल्पा ने सोमवार को वर्कआउट शेड्यूल के बारे में बात की, जिसका वह और उनका परिवार अनुसरण करता है। उन्होंने साझा किया कि कैसे वह अपने बेटे के साथ वर्ककआउट सेशन में फन करती हैं।

शिल्पा ने अपने वर्कआउट सेशन की झलकियों को शेयर करते हुए लिखा, "मैंने कुछ दिन पहले अपने बेटे वियान के साथ एक्सरसाइज फन को साझा किया था और मुझसे पूरे वर्कआउट वीडियो साझा करने को कहा गया था। मेरे पास पूरे वर्कआउट का वीडियो नहीं है, बल्कि मेरे संग्रह में जो कुछ मिला, वह शेयर कर रही हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरह विश्वास करती हूं कि जो परिवार साथ में खाता है, प्रार्थना करता है और वर्ककआउट करता है..वह हमेशा एकसाथ रहता है। प्राय: मैं और राज जब सुबह वर्कआउट करते हैं, हमारे साथ वियान भी जुड़ जाता है। हम यह समझते हैं कि अगर यह उसके लिए फन नहीं होगा तो वह पूरी प्रक्रिया का मजा नहीं उठा पाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन