1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बिग बॉस 11' की विनर शिल्पा शिंदे ने लिया चौंकाने वाला फैसला

'बिग बॉस 11' की विनर शिल्पा शिंदे ने लिया चौंकाने वाला फैसला

 Published : Feb 15, 2018 07:00 pm IST,  Updated : Feb 15, 2018 07:00 pm IST

'बिग बॉस 11' की विनर शिल्पा शिंदे ने अचानक ऐसा फैसला कर लिया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

शिल्पा शिंदे- India TV Hindi
शिल्पा शिंदे

नई दिल्ली: बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने अचानक ऐसा फैसला कर लिया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल शिल्पा शिंदे ने ‘भाबी जी घर पर हैं’ के निर्माताओं पर दर्ज कराए सभी केस वापस ले लिए हैं। पिछले साल शिल्पा शिंदे ने अपने टीवी शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ की निर्माता बिन्नैफर कोहली पर केस दर्ज कराया था कि वह अनप्रोफेशनल हैं, इसके अलावा उनके पति संजय कोहली पर सेक्सुअल हरैस्मैंट का आरोप भी लगाया था। शिल्पा का कहना था कि संजय ने उन्हें गलत तरीके से छुआ और उनका फायदा उठाने की कोशिश की और धमकी भी दी।

इसके बाद काफी हंगामा भी हुआ था। बात जब टीवी के प्रोडयूसर असोसियेशन तक पहुंची तो सभी ने शिल्पा का बॉयकॉट कर दिया था। लेकिन अब शिल्पा ने केस वापस लेते हुए कहा है कि उनका जो भी बकाया था, उन्हें वापस मिल चुका है। इसलिए वह केस को आगे बढ़ाना ही नहीं चाहती हैं। शिल्पा का मानना है कि वह अब इस बात को और तूल नहीं देना चाहती हैं। वह खुश हैं कि उन्हें बिग बॉस का विनर दर्शकों ने ही बनाया है। वह दर्शकों को ही अपना सब कुछ मानती हैं।

अपने आगे के प्लान के बारे में बात करते हुए शिल्पा ने कहा कि वह अभी किसी और तरह के शोज़ नहीं करेंगे, उन्हें किसी तरह की जल्दी नहीं है। फिलहाल शिल्पा विकास गुप्ता के साथ एक वेब सीरीज में काम करने जा रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन