1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिग बॉस प्रतियोगी हिना खान और शिल्पा शिंदे ने इस तरह मनाया गणतंत्र दिवस, कौन सा है बेस्ट?

बिग बॉस प्रतियोगी हिना खान और शिल्पा शिंदे ने इस तरह मनाया गणतंत्र दिवस, कौन सा है बेस्ट?

 Published : Jan 26, 2018 06:12 pm IST,  Updated : Jan 26, 2018 06:12 pm IST

आज देश 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसे में बिग बॉस कंटेस्टेंट कैसे पीछे रहते।

हिना-शिल्पा- India TV Hindi
हिना-शिल्पा

नई दिल्ली: आज देश 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसे में बिग बॉस कंटेस्टेंट कैसे पीछे रहते। हाल ही में बिग बॉस 11 में नजर आईं हिना खान और बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे ने अपने-अपने अंदाज में रिपब्लिक डे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर हिना खान स्पेशल किड्स से मिलने पहुंचे। हिना ने मुंबई के इन बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाते हुए डांस किया और केक काटा।

गणतंत्र दिवस का वीडियो हिना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया। ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए हिना ने लिखा- लवलीएस्ट सोल्स के साथ यह खास दिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। चलिए एक अच्छे कल के लिए सेलिब्रेट करते हैं।

दूसरे वीडियो में ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस ने 1 मिनट 55 सेकंड का वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो इंडिया टीवी के दर्शकों का रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं दे रही हैं, और बच्चों के साथ फन मोमेंट शेयर करती दिख रही हैं।

शिल्पा शिंदे ने गणतंत्र दिवस पर कुछ खास तो नहीं किया लेकिन अपने सभी चाहने वालों को शुभकामनाएं जरूर दीं। ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा है- गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्ताँ हमारा

हम बुलबुलें हैं इसकी, यह गुलिस्ताँ हमारा ||

https://twitter.com/ShindeShilpaS/status/956779580202741761

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन