1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shocking: जो था विनर बनने के काबिल, हुआ ग्रैंड फिनाले से पहले आउट

Shocking: जो था विनर बनने के काबिल, हुआ ग्रैंड फिनाले से पहले आउट

 Published : Jan 14, 2018 04:38 pm IST,  Updated : Jan 14, 2018 10:47 pm IST

आज बिग बॉस 11 का ग्रैंड फिनाले है। सभी की नजर इस पर टिकी है कि इस सीजन का विनर कौन होगा।

Bigg Boss 11- India TV Hindi
Bigg Boss 11 Image Source : PTI

नई दिल्ली: आज बिग बॉस 11 का ग्रैंड फिनाले है। सभी की नजर इस पर टिकी है कि इस सीजन का विनर कौन होगा। सट्टा बाजार भी इस बार गरम है। लेकिन इस बीच दो प्रतियोगी टॉप 2 बनने से चूक गए, और घर से बेघर हो गए। जी हां, पहले पुनीश शर्मा और अब विकास गुप्ता बिग बॉस के घर से बेघर हो गए हैं।

मास्टरमाइंड के नाम से मशहूर विकास गुप्ता के एविक्ट होने से सभी हैरान हैं। उनके फैंस ने तो उन्हें विनर मान लिया था, लेकिन अब वो टॉप 2 बनने से चूक गए। अब विनर की रेस में शिल्पा शिंदे और हिना खान बची हैं। इन दोनों में से आज एक बिग बॉस सीजन 11 का विनर होगा।

विकास गुप्ता एंड टीवी और एमटीवी के चैनल हेड रह चुके हैं। बिग बॉस 11 से पहले विकास को कोई नहीं जानता था, लेकिन जब वो शो में आए तो पता चला कि ये वही शख्स हैं जिनके चैनल हेड रहते शिल्पा शिंदे ने ‘भाबीजी घर पर हैं’ छोड़ा था। बिग बॉस में दोनों की खूब लड़ाईयां हुईं। शिल्पा ने उन्हें 5 हफ्तों तक खूब परेशान किया। लेकिन धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। दोनों के बीच ऐसा रिश्ता बना कि उनके फैंस भी उन्हें शिकास (ShiKaas) नाम से जानने लगे।

Bigg Boss 11
Image Source : PTIBigg Boss 11

बिग बॉस सीजन 11 से भले ही विकास गुप्ता बाहर हो गए हों, लेकिन वो आज भी मास्टरमाइंड ही हैं। उन्होंने अपने लाखों फैंस बनाए हैं, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन