1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘साहो’ के दूसरे शेड्यूल के लिए सेट पर पहुंची श्रद्धा कपूर, पहली बार प्रभास संग आएंगी नजर

‘साहो’ के दूसरे शेड्यूल के लिए सेट पर पहुंची श्रद्धा कपूर, पहली बार प्रभास संग आएंगी नजर

 Published : Jul 31, 2018 10:54 am IST,  Updated : Jul 31, 2018 10:54 am IST

श्रद्धा कपूर पिछले कुछ वक्त से 'बाहुबली' स्टार प्रभास के साथ अपनी आगामी फिल्म 'साहो' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। 'साहो' का इस साल की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

Saaho- India TV Hindi
Saaho

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता श्रद्धा कपूर पिछले कुछ वक्त से 'बाहुबली' स्टार प्रभास के साथ अपनी आगामी फिल्म 'साहो' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। 'साहो' का इस साल की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक माना जा रहा है। हाल ही में श्रद्धा ने अपनी अगली फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा उन्होंने अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' का ट्रेलर भी लॉन्च कर दिया है। लेकिन अब अपने सभी प्रोजेक्टस पूरे कर श्रद्धा ने एक बार फिर से 'साहो' के अगले शेड्यूल के हैदराबाद में सेट पर वापसी कर ली है।

Saaho
Saaho

श्रद्धा ने 'साहो' के सेट से एक तस्वीर भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सेट पर वापसी"। खबरों के मुताबिक यह फिल्म अगले साल मकर सक्रांति के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। लेकिन पिछले दिनों जारी किया गया फिल्म में श्रद्धा का लुक पहले ही उनके सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो चुका है।

गौरतलब है कि श्रद्धा इस फिल्म से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखने जा रही हैं। 'साहो' की उनकी मेकअप आर्टिस्ट ने श्रद्धा का लुक सोशल मीडिया पर जारी किया था। इसमें वह फॉर्मल अवतार में दिखाई दे रही थीं। इसे देखकर ही इस बात अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में श्रद्धा को उनके अब तक के बिल्कुल अलग ही किरदार में देखा जाने वाला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन