1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रद्धा कपूर छह सालों से हैं एंजाइटी की शिकार, कहा- नहीं जानती थी क्या है ये

श्रद्धा कपूर छह सालों से हैं एंजाइटी की शिकार, कहा- नहीं जानती थी क्या है ये

 Published : Sep 13, 2019 11:13 am IST,  Updated : Sep 13, 2019 11:13 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बीते छह सालों से हैं एंजाइटी की शिकार। इंटरव्यू में बताया इस बीमारी के बारे में।

Sharddha kapoor- India TV Hindi
Sharddha kapoor Image Source : INSTAGRAM

श्रद्धा कपूर इन दिनों बॉलीवुड में छाई हुई हैं। उनकी बैक टू बैक दो फिल्में रिलीज हुई हैं। पहले साहो फिर अब छिछोरे। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। साहो और छिछोरे दोनों ही अच्छी कमाई कर रही हैं। करियर के इतने अच्छे दौर पर होने के बावजूद श्रद्धा कपूर पिछले छह सालों से एंजाइटी से लड़ रही हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में श्रद्धा ने अपने एंजाइटी से ग्रसित होने के बारे में बताया।

श्रद्धा कपूर ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अपने एंजाइटी से ग्रसित होने का खुलासा किया। श्रद्धा ने बताया- आशिकी के बाद से वह एंजाइटी से ग्रसित हैं।

बात करते हुए श्रद्धआ कपूर इमोशनल हो गईं। उन्होंने बताया- मुझे यह तक नहीं पता था कि एंजाइटी होता क्या है। लंबे समय तक हमे इसके बारे में पता ही नहीं चला। आशिकी 2 के बाद से मेरे शरीर में एंजाइटी के लक्षण दिखने लगे थे। अजीब सा दर्द होता था जिसे किसी भी टेस्ट से पता नहीं किया जा पा रहा था। हमने कई टेस्ट कराए मगर डॉक्टर की रिपोर्ट में कुछ नहीं आया। यह अजीब है क्योंकि मैं हमेशा सोचती रहती थी मुझे दर्द क्यों हो रहा है। उसके बाद मैं खुद से पूछती थी ये मुझे क्या हो रहा है।

श्रद्धा ने बताया- अब उन्होंने इससे डील करने का तरीका ढूंढ लिया। आज भी मैं इससे डील कर रही हूं लेकिन अब यह पहले से बहुत बेहतर हो गया है। साथ ही, कहीं न कहीं आपको इसे गले लगाना होगा। आपको यह स्वीकारना होगा कि यह आपका ही हिस्सा है और इसे प्यार से हैंडिल करना होगा। आप एंजाइटी से ग्रसित हैं कि नहीं आपको यह समझना होगा आप कौन हैं।

आपको बता दें श्रद्धा कपूर अब जल्द ही बागी 3 में नजर आने वाली हैं।

Also Read:

अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के हाथ पर किया किस, वीडियो हुआ वायरल

शाहरुख खान ने बेटे अबराम और गणपति विसर्जन सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन