1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Viral Video: श्रद्धा कपूर ने मराठी में की बात तो दीवाने हो गए फैंस, कहा- कितनी प्यारी है...

Viral Video: श्रद्धा कपूर ने मराठी में की बात तो दीवाने हो गए फैंस, कहा- कितनी प्यारी है...

 Published : Aug 24, 2019 06:38 am IST,  Updated : Aug 24, 2019 06:42 am IST

श्रद्धा कपूर प्रभास के साथ 'साहो' और सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'छिछोरे' फिल्म में नज़र आएंगी।

Shraddha Kapoor- India TV Hindi
Shraddha Kapoor Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों अपनी दो अपकमिंग मूवीज 'साहो' (Saaho) और 'छिछोरे' (Chhichhore) के प्रमोशन में जुटी है। 'साहो' 30 अगस्त को रिलीज हो रही है तो 'छिछोरे' 6 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। श्रद्धा दोनों ही फिल्मों में लीड एक्ट्रेस हैं। 'साहो' में वह प्रभास (Prabhas) के साथ तो वहीं 'छिछोरे' में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ नज़र आएंगी। इस बीच इस बीच श्रद्धा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मराठी बोलती नज़र आ रही हैं।

यह वीडियो तब का है, जब श्रद्धा अपनी वैनिटी वैन में जा रही हैं। वहां मौजूद कुछ मीडियाकर्मी उनसे मराठी भाषा में सवाल पूछते हैं तो श्रद्धा भी बेहद प्यार से उसी भाषा में उनका जवाब देती हैं।

श्रद्धा का यह अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग कह रहे हैं कि वह इतने प्यार भरे अंदाज में मराठी बोल रही हैं, जिसमें वह बहुत प्यारी लग रही हैं। यूजर्स श्रद्धा के लुक को भी काफी पसंद कर रहे हैं।

'छिछोरे' की बात करें तो नितेश तिवारी डायरेक्टर कर रहे हैं। इसमें श्रद्धा के अलावा सुशांत सिंह राजपूत, वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन को कॉलेज में मस्ती करते हुए दिखाया गया है।

'साहो' में प्रभास और श्रद्धा के अलावा नील नितिन मुकेश और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह मूवी तीन भाषाओं- हिंदी, तेलुगू और तमिल में रिलीज होगी।  

'साहो' का निर्देशन सुजीत ने किया है। ब्लॉकबस्टर फिल्म सीरीज 'बाहुबली' के बाद से प्रभास ने कोई फिल्म नहीं की है। वह 'साहो' के साथ वापसी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 350 करोड़ की लागत से बनी है और भारत की सबसे बड़ी व महंगी एक्शन मूवी है। 

(IANS इनपुट के साथ)

Also Read:

Chhichhore Trailer: 'छिछोरे' का दोस्ती स्पेशल ट्रेलर हुआ रिलीज, देखकर याद आ जाएगी अपनी हॉस्टल लाइफ

आयोडीन की कमी से जूझ रही हैं सोनम कपूर, फैन्स को आयोडीन नमक खाने की सलाह दी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन