1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 32 साल की श्रुति हासन आखिर क्यों उम्र पर ध्यान देने वालों को मानती हैं मूर्ख

32 साल की श्रुति हासन आखिर क्यों उम्र पर ध्यान देने वालों को मानती हैं मूर्ख

 Published : Jan 29, 2018 08:59 am IST,  Updated : Jan 29, 2018 08:59 am IST

श्रुति हासन ने रविवार को अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। ऐसे में श्रुति अब भी अपनी उम्र को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं है, क्योंकि वह उम्र पर ध्यान देने वालों को 'मूर्ख' मानती हैं। हालांकि उन्हें देखकर भी यही लगता है कि उम्र एक संख्या से...

shruti Haasan- India TV Hindi
shruti Haasan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हासन ने रविवार को अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। ऐसे में श्रुति अब भी अपनी उम्र को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं है, क्योंकि वह उम्र पर ध्यान देने वालों को 'मूर्ख' मानती हैं। हालांकि उन्हें देखकर भी यही लगता है कि उम्र एक संख्या से ज्यादा और भी कुछ भी नहीं है। श्रुति का कहना है कि, "उम्र सिर्फ नंबर भर है। मुझे इस बात पर हमेशा आश्चर्य होता है कि दुनिया में कहीं भी किसी भी कलाकार को, जैसे टॉम क्रूज, उम्र के खाके में क्यों देखा जाता है, या उसे कहा जाएगा कि वह सिर्फ 23 वर्ष का है। मुझे हमेशा हैरानी होती है कि लोग ऐसा क्यों करते हैं।"

उन्होंने कहा, "संख्या के नाते यह मुझे बहुत अजीब लगता है, क्योंकि मेरे लिए उम्र के बारे में सोचना मूर्खतापूर्ण है।" दिग्गज अभिनेता कमल हासन और सारिका की बेटी ने अपने 32वें जन्मदिन पर बताया कि जन्मदिन की बड़ी पार्टी की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं लॉस एंजेलिस में हूं और मैं अपने दोस्तों के साथ डिनर के लिए जा रही हूं, इसलिए बहुत उत्साहित हूं। दोस्तों के साथ शाम मजेदार होगी।" हिंदी, तमिल फिल्मों में अभिनय कर चुकीं श्रुति ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, "यह यात्रा अद्भुत रही है। मेरे जन्मदिन पर मेरे माता-पिता, बहन और सभी दोस्त अद्भुत रहे हैं, इसलिए बेहतरीन यादें हैं।"

उन्होंने कहा, "कई यादगार पल हैं। उनमें से किसी एक को चुनना कठिन है।" अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अपने करियर के इन वर्षो के दौरान बहुत कुछ सीखा है। 'बहन होगी तेरी' और पिछले साल 'कटमरायुडू' की रिलीज के बाद श्रुति ने अपने करियर के पुनर्मूल्यांकन के लिए थोड़ा ठहरने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के जरिए उनके भीतर एक काफी स्थिरता आई है। काम के बारे में श्रुति ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म की घोषणा जल्द ही की जाएगी और उन्होंने वादा किया कि इस वर्ष वह ढेर सारे संगीत में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन