1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत का वैक्स स्टैच्यू देख इमोशनल हुईं बहन श्वेता, कहा- 'लगा मानो भाई जिंदा हो गए'

सुशांत सिंह राजपूत का वैक्स स्टैच्यू देख इमोशनल हुईं बहन श्वेता, कहा- 'लगा मानो भाई जिंदा हो गए'

 Published : Sep 20, 2020 01:22 pm IST,  Updated : Sep 20, 2020 01:23 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत का पहली बार वैक्स स्टैच्यू बनाया गया है। जिसे देखकर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति इमोशनल हो गई हैं।

sushant singh Rajput and shweta singh kirti- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत और श्वेता सिंह कीर्ति Image Source : INSTAGRAM/SHWETASINGHKIRTI

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। सुशांत के फैन्स लंदन के मैडम तुसाद में एक्टर का वैक्स स्टैच्यू बनाने की मांग  कर रहे थे। इस बीच पश्चिम बंगाल के आसनसोल के कलाकार सुसांता रे ने सुशांत सिंह राजपूत का वैक्स स्टेच्यू बनाया है। सुशांत के वैक्स स्टैच्यू को देखकर उनके फैन्स आश्चर्यचकित हो गए हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई का वैक्स स्टैच्यू देखा है जिसे देखकर वह इमोशनल हो गई हैं।

श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मूर्तिकार सुशांत का स्टैच्यू बनाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देख श्वेता इमोशनल हो गईं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- लगा मानो भाई जिंदा हो गए। शुक्रिया।

श्वेता ने कुछ फोटोज भी शेयर की हैं। जिसमें एक दिव्यांग सुशांत की पेटिंग बना रहा है। इसे देख श्वेता चौंक गईं। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- यह सच में शानदार है।

17 सितंबर को सुशांत के पहले वैक्स स्टेच्यू का अनावरण किया गया है। यह स्टेच्यू म्यूजियम में रखा जाएगा। ये म्यूजियम आम जनता के लिए खुला रहेगा।

सुशांत के निधन के बाद से श्वेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह कभी सुशांत के लिए ग्लोबल प्रेयर का आयोजन करती हैं, कभी गरीबों को खाना खिलाने  और पौधे लगाने की मुहिम करती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन