1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: लंदन में उठी सुशांत को इंसाफ दिलाने की मांग, देखें एक्टर की बहन का ये लेटेस्ट पोस्ट

Watch: लंदन में उठी सुशांत को इंसाफ दिलाने की मांग, देखें एक्टर की बहन का ये लेटेस्ट पोस्ट

 Published : Aug 31, 2020 07:26 am IST,  Updated : Aug 31, 2020 07:26 am IST

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं। उन्होंने बताया कि लंदन में गाड़ियों पर सुशांत की तस्वीरें लगी हुई हैं और उन पर #Justiceforsushant लिखकर न्याय की गुहार लगाई जा रही है।

  shweta singh kirti justice for sushant in london- India TV Hindi
सुशांत मामले में इंसाफ के लिए लंदन में उठी मांग Image Source : TWITTER: @SHWETASINGHKIRT

सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने के लिए सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी मांग हो रही है। एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं। उन्होंने बताया कि लंदन में गाड़ियों पर सुशांत की तस्वीरें लगी हुई हैं और उन पर #Justiceforsushant लिखकर न्याय की गुहार लगाई जा रही है। 

श्वेता सिंह कीर्ति ने वीडियो शेयर करते हुए #JusticeForSSR लिखा है। 

सुशांत केस: रिया चक्रवर्ती से लगातार चौथे दिन पूछताछ करेगी CBI, एक्टर की बहनों का बयान हो सकता है दर्ज

सुशांत की बहन ने अपने भाई की याद में एक वैश्विक प्रार्थना सभा आयोजित की थी और साझा किया कि वह न्याय में विश्वास करती हैं क्योंकि वह भगवान में विश्वास करती हैं। बीते 14 जून को सुशांत के असामयिक निधन के बाद अपने भाई को न्याय दिलाने की लड़ाई का नेतृत्व कर रही श्वेता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मुझे बस एक चीज पता है, वह प्रार्थना करना है, मेरी एकमात्र ताकत मेरा भगवान है, वह शक्ति जो सारी चीजों को सही करता है, उस पर मुझे भरोसा है। मैं न्याय में विश्वास करती हूं, क्योंकि मुझे अपने भगवान पर भरोसा है! कृपया, आप सबको बताएं कि आप हैं, कृपया सच्चाई को सामने लाएं!"

उन्होंने अपने पोस्ट में #Globalprayersforssr और #Justiceforsushantsinghrajput भी टैग किया। श्वेता ने इससे पहले साझा किया था कि वह रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन करने जा रही हैं।

उन्होंने पोस्ट किया था, "आइए सभी मिलकर फिर से देवी से प्रार्थना करें। बुराई को नष्ट करने और राम राज को स्थापित करने के लिए देवी शक्ति की प्रार्थना करें, जहां सच्चाई सबसे ऊपर है। हमें शक्ति दें। रविवार सुबह 8 बजे।"

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

 

 

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन