1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत के लिए 101 से ज्यादा देशों के लोगों ने किया गायत्री मंत्र का जाप, गणपति बप्पा के साथ एक्टर की थ्रोबैक फोटो हुई वायरल

सुशांत के लिए 101 से ज्यादा देशों के लोगों ने किया गायत्री मंत्र का जाप, गणपति बप्पा के साथ एक्टर की थ्रोबैक फोटो हुई वायरल

 Published : Aug 23, 2020 07:26 am IST,  Updated : Aug 23, 2020 03:07 pm IST

गणपति बप्पा के साथ सुशांत की पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

sushant throwback pic with ganpati- India TV Hindi
सुशांत की थ्रोबैक फोटो हुई वायरल Image Source : INSTAGRAM: @SHWETASINGHKIRTI

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में इंसाफ पाने के लिए उनका परिवार शुरुआत से ही लड़ाई लड़ रहा है। एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ग्लोबल प्रेयर मीट का आयोजन किया, जिसमें सुशांत के फैंस ने गायत्री मंत्र का जाप किया और न्याय की गुहार लगाई। इस बीच गणेश चतुर्थी के खास मौके पर श्वेता ने सुशांत की गणपति बप्पा के साथ अनदेखी तस्वीर भी शेयर की। 

सुशांत की इस थ्रोबैक फोटो को देख फैंस भावुक हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये फोटो वायरल हो रही है। श्वेता सिंह कीर्ति ने कैप्शन में लिखा- वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटिसमप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा। #warriors4ssr #justiceforsushanthsinghrajput #godiswithus"

13 जून की रात बंद हो गई थी सुशांत के पूरे घर की लाइट, ऐसा पहले नहीं हुआ, कुछ तो गड़बड़ है: पड़ोसी

श्वेता सिंह कीर्ति ने ग्लोबल प्रेयर मीट का आयोजन किया, जिसमें कई लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने लिखा- इस इवेंट ने छू लिया। आप सभी की मौजूदगी में बेहद सकारात्मक महसूस कर रही हूं। उन सभी का धन्यवाद, जिन्होंने इसे संगठित करने में मदद की। 101 से अधिक देशों के लोग इसमें शामिल हुए। कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो मुस्लिम, हिंदू या ईसाई है, वे सभी हमारे प्रिय सुशांत के लिए गायत्री मंत्र का जाप कर रहे थे।"

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने सुशांत मामले पर जांच की कमान अपने हाथ में ले ली है। केंद्रीय जांच एजेंसी की एक टीम फिलहाल मुंबई में ही अभिनेता की मौत की जांच में जुट गई है, जो 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे।

सीबीआई ने दिवंगत अभिनेता के पिता के.के सिंह के आधार पर रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत, मां संध्या, भाई शोविक, सुशांत के पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और फ्लैटमेट सैमुअल मिरांडा समेत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सीबीआई की टीम फुल एक्शन में है। गवाहों से लगातार पूछताछ हो रही है। अहम दस्तावेजों को एग्जामिन किया जा रहा है। सुशांत के घर पर क्राइम सीन को भी रीक्रिएट किया गया। इस दौरान एक्टर के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज भी साथ में मौजूद रहे।  

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन