1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी अगली फिल्म के लिए श्वेता त्रिपाठी सीख रही हैं कुछ नया

अपनी अगली फिल्म के लिए श्वेता त्रिपाठी सीख रही हैं कुछ नया

 Published : Nov 04, 2017 08:17 am IST,  Updated : Nov 04, 2017 08:17 am IST

सितारे अपनी फिल्मों के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। चाहें अपने लुक्स पर काम करना हो या किसी नई चीज को सीखने के लिए कड़ी मेहनत करनी हो, हमारे फिल्मी हस्तियां कभी पीछे नहीं हटतीं। अब अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी भी अपनी अगली फिल्म के कुछ नया सीख रही हैं।

shweta- India TV Hindi
shweta

मुंबई: फिल्मी सितारे अपनी फिल्मों के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। चाहें अपने लुक्स पर काम करना हो या किसी नई चीज को सीखने के लिए कड़ी मेहनत करनी हो, हमारे फिल्मी हस्तियां कभी पीछे नहीं हटतीं। अब अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी भी अपनी अगली फिल्म के कुछ नया सीख रही हैं। दरअसल फिल्मकार सरवनन राजेंद्रन के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म से तमिल इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहीं श्वेता इन दिनों अपनी इस फिल्म के लिए तमिल भाषा सीखने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि उनकी इस फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं हो पाया है। अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र के मुताबिक, यह फिल्म तमिल में डब नहीं होगी, फिल्म निर्देशक चाहते हैं कि वह भाषा सीखें, ताकि पर्दे पर ठीक ढंग से संवाद बोल सकें।

श्वेता ने कहा, "मैं फिल्मों के लिए हमेशा कौशल या भाषा सीखने के लिए उत्सुक रही हूं और अब मैं तमिल सीख रही हूं। इसके अलावा, तमिल फिल्म देख रही हूं। मैंने गीतों की एक प्लेलिस्ट बनाई है, जिसे सुनकर मैं शब्दों को जान सकूं। कलाकार होना विद्यार्थी होने जैसा है और मेरी योजना शीर्ष स्थान पाने की है।"

फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और श्वेता जल्द ही टीम में शामिल होंगी। गौरतलब है कि श्वेता को पिछली बार फिल्म 'हरामखोर' में देखा गया था। इस फिल्म में वह नवाजुद्दीन के साथ मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आई थीं। (डायना पेंटी के लिए कई मायनों में खास है ये साल)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन