1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गली बॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने खुद लिखा और गाया है गाना 'धूप', फर्स्ट लुक किया जारी

'गली बॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने खुद लिखा और गाया है गाना 'धूप', फर्स्ट लुक किया जारी

 Written By: IANS
 Published : Jun 04, 2020 06:36 am IST,  Updated : Jun 04, 2020 06:36 am IST

अभिनेता ने इस वीडियो के गाने को खुद से लिखा है और खुद से गाया भी, वीडियो शूट में अभिनेता के घर वालों ने भी काफी मदद की है।

सिद्धांत चतुर्वेदी ने लिखा गाना 'धूप'- India TV Hindi
सिद्धांत चतुर्वेदी ने लिखा गाना 'धूप' Image Source : INSTAGRAM: @SIDDHANTCHATURVEDI

मुंबई: 'गली बॉय' के अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने गाने 'धूप' के पहले लुक को रिलीज किया है। सिद्धांत अपने सोशल मीडिया शेयर किया, "घूप की रोशनी को कोई रोक नहीं सकता। यहां मैं अपने म्यूजिक वीडियो 'धूप' का पहला लुक शेयर कर रहा हूं।"

अभिनेता ने इस वीडियो के गाने को खुद से लिखा है और खुद से गाया भी, वीडियो शूट में अभिनेता के घर वालों ने भी काफी मदद की है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, सिद्धांत को अगली बार 'बंटी और बबली 2' में देखा जाएगा।

बता दें कि सिद्धांत 2019 में रिलीज हुई गली बॉय में दिखाई दिए थे। इस मूवी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन सिद्धांत ने जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन