1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जबरिया जोड़ी' के लिए सिद्धार्थ और परिणीति ने रियल 'तबेले' में किया शूट

'जबरिया जोड़ी' के लिए सिद्धार्थ और परिणीति ने रियल 'तबेले' में किया शूट

 Published : Oct 22, 2018 11:55 pm IST,  Updated : Oct 22, 2018 11:55 pm IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा एकता कपूर की अपकमिंग मूवी ‘जबरिया जोड़ी’ की शूटिंग कर रहे हैं। 

जबरिया जोड़ी- India TV Hindi
जबरिया जोड़ी

नई दिल्ली: सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा एकता कपूर की अपकमिंग मूवी ‘जबरिया जोड़ी’ की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में दोनों ने वेडिंग सीक्वेंस की शूटिंग की है, खास बात यह है कि इन दोनों ने यह शूट तबेला में किया है। इसके लिए दोनों रियल तबेले में गए जहां कई सारी गाएं भी थीं, वहां करीब 13 घंटों तक दोनों को वक्त गुजारना पड़ा। परिणीति और सिद्धार्थ ब्रेक के दौरान वैनिटी वैन पर भी नहीं गए। निर्देशक प्रशांत सिंह यह सीक्वेंस रियल तबेले में शूट करना चाहते थे।

जबरिया जोड़ी बिहार के पकड़वा विवाह पर आधारित है। जहां लड़के को किडनैप करके जबरदस्ती उसकी शादी करा दी जाती है। फिल्म की शूटिंग लखनऊ के कई हिस्सों में हुई है।

बता दें इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना परिणीति चोपड़ा के दोस्त की भूमिका में हैं वहीं संजय मिश्रा उनके पिता की भूमिका में हैं। नीरज सूद फिल्म में संजय मिश्रा के दोस्त की भूमिका में हैं। गोपाल दत्त फिल्म में पुलिस और जावेद जाफरी सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता की भूमिका में हैं। इस फिल्म में दूसरी बार परिणीति और सिद्धार्थ की जोड़ी देखने को मिलेगी। इससे पहले दोनों हंसी तो फंसी में साथ काम कर चुके हैं।

इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत सिंह कर रहे हैं फिल्म अगले साल रिलीज होगी। एकता कपूर के बैनर बालाजी मोशन पिक्चर्स और शैलेष सिंह के कर्मा मीडिया नेट के तहत इस फिल्म का निर्माण हुआ है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन