1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लंबे समय से लापता कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर को मिला काम, अब इस शो में आएंगे नजर

लंबे समय से लापता कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर को मिला काम, अब इस शो में आएंगे नजर

 Published : Jun 13, 2018 05:13 pm IST,  Updated : Jun 13, 2018 05:17 pm IST

कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर पिछले कई महीनों से लापता था, लंबे समय बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसके बाद पता चला कि वो बायोपलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए जो उनकी मां से जुड़े हुए थे। उनका आरोप था कि उनकी मां उन्हें ड्रग्स देती थीं और पागलखाने में डलवा दिया था।

सिद्धार्थ सागर- India TV Hindi
सिद्धार्थ सागर Image Source : PTI

नई दिल्ली: कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर पिछले कई महीनों से लापता था, लंबे समय बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसके बाद पता चला कि वो बायोपलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए जो उनकी मां से जुड़े हुए थे। उनका आरोप था कि उनकी मां उन्हें ड्रग्स देती थीं और पागलखाने में डलवा दिया था।

अब खबर आई है कि सिद्धार्थ को दोबारा कॉमेडी शो में एंट्री मिल गई है। रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ को कॉमेडी सर्कस में दोबारा काम करने का मौका मिला है। वो अब ठीक हैं और धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं।

बता दें, सबसे पहले सिद्धार्थ के लापता होने की जानकारी उनकी दोस्त सोमी सक्सेना ने फेसबुक पर दी थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और उनके फैंस परेशान हो गए। इसके बाद सिद्धार्थ सामने आए और प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने हालात के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वो मानसिक तनाव से गुजर रहे थे, और एक समय तो ऐसा आ गया जब उन्हें लगा कि वो मर जाएंगे। उधर सिद्धार्थ के माता-पिता ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उनके बेटे की तबीयत ठीक नहीं थी वो बस उन्हें दवाई देते थे।

खैर सिद्धार्थ की वापसी से उनके फैंस काफी खुश हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन