1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पाकिस्तानी सीमा पर शूटिंग की जगह तलाशते दिखें 'भारत' के डायरेक्टर, बॉर्डर पार से आए ये ट्वीट

पाकिस्तानी सीमा पर शूटिंग की जगह तलाशते दिखें 'भारत' के डायरेक्टर, बॉर्डर पार से आए ये ट्वीट

 Published : May 01, 2018 11:07 pm IST,  Updated : May 01, 2018 11:40 pm IST

निर्देशक ने मंगलवार को ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें एक साइन बोर्ड पर लिखा था, 'इस्लामाबाद 322 किमी, लाहौर 24 किमी व भारत-पाकिस्तान सीमा 2 किमी।'

सलमान खान- India TV Hindi
सलमान खान

नई दिल्ली: निर्देशक अली अब्बास जफर अपनी अगली फिल्म 'भारत' की शूटिंग स्थलों की तलाश कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खानप्रियंका चोपड़ा को मुख्य भूमिकाओं में देखा जाएगा।

निर्देशक ने मंगलवार को ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें एक साइन बोर्ड पर लिखा था, 'इस्लामाबाद 322 किमी, लाहौर 24 किमी व भारत-पाकिस्तान सीमा 2 किमी।' उन्होंने इस तस्वीर को साझा करने के साथ लिखा, "भारत--शूटिंग स्थलों की तलाश।"

ये ट्वीट देखते ही पाकिस्तान से भी कॉमेंट आने लगे, देखिए फैंस क्या लिख रहे हैं।

यह निर्देशक की सलमान के साथ तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले अली अब्बास जफर, सलमान के साथ 'सुल्तान' व 'टाइगर जिंदा है' में काम कर चुके हैं। 'भारत' 2019 में ईद पर रिलीज होगी।

फिल्म 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' का आधिकारिक रूपांतरण है। फिल्म अतुल अग्निहोत्री की रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड व भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा निर्मित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन