1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्काईवॉक पर सिद्धार्थ को आई अक्षय कुमार की याद

स्काईवॉक पर सिद्धार्थ को आई अक्षय कुमार की याद

 Written By: IANS
 Published : Oct 12, 2015 10:17 pm IST,  Updated : Oct 12, 2015 10:32 pm IST

ऑकलैंड: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी पहली न्यूजीलैंड यात्रा के पहले दिन जमीन से 192 मीटर की ऊंचाई पर 'स्काईवॉक' का लुत्फ उठाया। वह कहते हैं कि वह चाहते हैं कि बॉलीवुड 'खिलाड़ी' अक्षय

स्काईवॉक पर सिद्धार्थ...- India TV Hindi
स्काईवॉक पर सिद्धार्थ को आई अक्षय कुमार की याद

ऑकलैंड: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी पहली न्यूजीलैंड यात्रा के पहले दिन जमीन से 192 मीटर की ऊंचाई पर 'स्काईवॉक' का लुत्फ उठाया। वह कहते हैं कि वह चाहते हैं कि बॉलीवुड 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार भी इसका लुत्फ उठाएं।

फिल्म 'स्टूडेंड ऑफ द ईयर' के अभिनेता यहां रविवार सुबह पहुंचे, जहां प्रशंसकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

इसके कुछ घंटों के बाद, उन्होंने दुनिया के मशहूर स्काई टॉवर का रोमांच भरा अनुभव लिया, जो 325 मीटर लंबा है।

इसे भी पढ़े:- आलिया भट्ट से अपनी शादी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया खुलासा

सिद्धार्थ ने यहां आईएएनएस से कहा, "मेरा अनुभव अद्भुत रहा। यह एक ही प्रकार की गतिविधि है और आपको नहीं पता कि आपको क्या उम्मीद करनी चाहिए, क्योंकि आप दक्षिणी गोलार्ध में सबसे ऊंची इमारत (325 मीटर) के बाहर चल रहे हैं।"

सिद्धार्थ से जब पूछा गया कि वह इसके लिए बॉलीवुड में अपने किस दोस्त की सिफारिश करना चाहेंगे? तो उन्होंने कहा, "अक्षय पाजी (अक्षय कुमार) निश्चित रूप से वह ऐसा करना चाहते हैं और वह इसे आसानी से कर लेंगे! मैं निश्चित रूप से उन्हें बताऊंगा।"

सिद्धार्थ ने बताया कि उन्हें ऊंचाई से डर नहीं लगता। उन्हें लगता है कि जो लोग ऊंचाई से डरते हैं, वे भी इसका प्रयास करेंगे। इस अनुभव से उन्हें इसके बारे में जानने की मदद मिलेगी।

सिद्धार्थ ने मुंबई आने से पहले ग्लासगो में 'बार बार देखो' की शूटिंग पूरी की है और वह शनिवार को आठ-दिवसीय न्यूजीलैंड की यात्रा के लिए रवाना हुए हैं।

अक्षय और सिद्धार्थ फिल्म 'ब्रदर्स' में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में यह दोनों भाई बने थे जो रिंग में एक-दूसरे का ही खून बहाते हुए नजर आए थे। फिल्म में इन दोनों के अलावा जैकी श्रॉफ और जैकलीन फर्नांडीज भई मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

india tv

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन