1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'मरजावां' की शूटिंग शुरू की, तारा सुतारिया संग बनी है जोड़ी

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'मरजावां' की शूटिंग शुरू की, तारा सुतारिया संग बनी है जोड़ी

 Published : Dec 07, 2018 03:12 pm IST,  Updated : Dec 07, 2018 03:13 pm IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म 'मरजावां' की शूटिंग शुरू कर दी है। सिद्धार्थ ने शुक्रवार को फिल्म की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

Sidharth Malhotra- India TV Hindi
Sidharth Malhotra Image Source : INSTAGRAM/SIDMALHOTRA

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म 'मरजावां' की शूटिंग शुरू कर दी है। सिद्धार्थ ने शुक्रवार को फिल्म की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने सभी धर्मो- हिंदू, सिख, इस्लाम और ईसाई धर्म के टैटू बनवाए हुए हैं।

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "इश्क और इंतकाम का कोई मजहब नहीं, कोई एक रब नहीं, 'मरजावां' की शूटिंग आज से शुरू हुई। "

फिल्मकार मिलाप झवेरी ने भी सिद्धार्थ की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "शक्ति, जुनून, प्यार (प्यार)! 'मरजावां' की पहली झलकी।"

'मरजावां' 2 अक्टूबर, 2019 को रिलीज होगी। फिल्म में रितेश देशमुख, रकुल प्रीत सिंह और तारा सुतारिया जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के साथ झवेरी, रितेश और सिद्धार्थ चार साल बाद साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले तीनों ने 'एक विलेन' में साथ काम किया था।

सिद्धार्थ के पास इस समय 'जबरिया जोड़ी' भी है, जिसमें उनके साथ परिणीति चोपड़ा हैं। सिद्धार्थ और परिणीति ने इससे पहले 'हंसी तो फंसी' में साथ काम किया है।

(IANS इनपुट के साथ)

Also Read:

Kedarnath Review: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म में कुछ नहीं है खास, सारा अली खान ने किया निराश

उत्तराखंड में 'केदारनाथ' हुई बैन, लव जिहाद और हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस तारीख को मुंबई में देंगे रिसेप्शन

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन