1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी 'खास दोस्त' कियारा आडवाणी को किया बर्थडे विश, अभिनेत्री बोलीं - थैंक्यू कैप्टन

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी 'खास दोस्त' कियारा आडवाणी को किया बर्थडे विश, अभिनेत्री बोलीं - थैंक्यू कैप्टन

 Published : Aug 01, 2021 08:03 am IST,  Updated : Aug 01, 2021 08:42 am IST

कियारा आडवाणी के जन्मदिन पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उन्हें बर्थडे विश किया है।

Kiara Advani- India TV Hindi
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी 'खास दोस्त' कियारा आडवाणी को किया बर्थडे विश Image Source : INSTAGRAM/KIARA ADVANI

बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी को शुक्रवार को उनके 29वें जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिलीं। हालांकि, उन सभी में से उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​की तरफ से की गई विश ने सभी का ध्यान खींचा। अभिनेता, जल्द ही अपनी मचवेटेड फिल्म 'शेरशाह' में स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगे। कुछ समय से ही दोनों के बीच की नजदीकियों की अफवाहें उड़ रही हैं, लेकिन दोनों सितारे इस बारे में चुप्पी साधे हुए हैं।

हालांकि, सिद्धार्थ का हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट इस बात का सबूत है कि दोनों एक-दूसरे के साथ गहरी बॉन्डिंग शेयर करते हैं।

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी अभिनेता ने 'शेरशाह' की शूटिंग से एक साथ बीटीएस तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ, उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो की (कियारा)। तुम्हारे साथ शेरशाह की जर्नी शानदार रही है। इससे बहुत सारी यादें जुड़ी हैं, जो अद्भुत रहा है।”

Sidharth Malhotra
Image Source : INSTAGRAM/SIDHARTH MALHOTRAसिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी 'खास दोस्त' कियारा आडवाणी को किया बर्थडे विश

कियारा को इंस्टाग्राम पर भी अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए सिद्धार्थ मल्होत्रा के इस विश का जवाब दिया है। कियारा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की तरफ से किए गए विश पर लिखा है "थैंक्यू कैप्टन"।

Kiara Advani
Image Source : INSTAGRAM/KIARA ADVANI अभिनेत्री बोलीं - थैंक्यू कैप्टन

परम वीर चक्र विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित एक्शन ड्रामा 'शेरशाह' कारगिल युद्ध के पीछे की घटनाओं और भावनाओं को उजागर करेगी। फिल्म कैप्टन विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा की कहानी पर आधारित है।

90 के दशक में स्थापित, यह फिल्म रोमांस की मासूमियत को एक अलग मुकाम पर ले जाएगी, पहली बार कियारा और सिद्धार्थ के बीच की केमिस्ट्री लोगों के बीच नजर आएगी। 'शेरशाह' 12 अगस्त, 2021 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन