1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिमी गरेवाल ने ऋषि कपूर के निधन पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- मेरा चिंटू डार्लिंग चला गया

सिमी गरेवाल ने ऋषि कपूर के निधन पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- मेरा चिंटू डार्लिंग चला गया

 Published : May 01, 2020 05:23 pm IST,  Updated : May 01, 2020 05:23 pm IST

सिमी और ऋषि ने 'मेरा नाम जोकर', 'कभी कभी', 'कर्ज' और 'बीबी ओ बीबी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

सिमी गरेवाल ने ऋषि...- India TV Hindi
सिमी गरेवाल ने ऋषि कपूर के निधन पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर 67 साल की उम्र में चल बसे। दो साल कैंसर से जंग लड़ने के बाद गुरुवार की सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। मुंबई के अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। ऋषि के जाने से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। जिसने भी ये खबर सुनी वो दुखी हो गया, हर कोई अपना दुख सोशल मीडिया के माध्यम से जाहिर करने लगा। ऋषि कपूर के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकी मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस और टेलीविजन पर्सनैलिटी सिमी गरेवाल अपने 'सबसे प्यारे दोस्त' और 'प्लेमेट' ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनकर उनके लिए भावुक संदेश लिखा। सिमी ने ट्विटर पर संदेश साझा करते हुए लिखा "कोई भी आखिरी अलविदा नहीं होता है।"

उन्होंने लिखा, "ऋषि कपूर मेरा चिंटू डार्लिंग चला गया। मेरा सबसे अच्छा दोस्त, मेरा सहकलाकार, मेरा प्लेमेट। एक ऐसा इंसान जो मुझे तब तक हंसाता था, जब तक मैं रो न दूं। अब सिर्फ आंसू हैं . कोई आखिरी अलविदा नहीं होता है। कोई अंतिम संस्कार नहीं। कोई सांत्वना गले नहीं उतरती। शून्य। खालीपन। दु: ख।"

सिमी और ऋषि ने 'मेरा नाम जोकर', 'कभी कभी', 'कर्ज' और 'बीबी ओ बीबी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। ऋषि कपूर के निधन की खबर की पुष्टि अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के माध्यम से की थी। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार किया गया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन