1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमूल ने दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को दी श्रद्धांजलि, लिखा- 'आप किसी से कम नहीं...'

अमूल ने दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को दी श्रद्धांजलि, लिखा- 'आप किसी से कम नहीं...'

 Published : May 01, 2020 05:05 pm IST,  Updated : May 01, 2020 05:07 pm IST

ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से फिल्म जगत के साथ पूरा देश गमगीन है।

amul pays tribute to rishi kapoor - India TV Hindi
अमूल ने ऋषि कपूर को दी श्रद्धांजलि Image Source : TWITTER

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से फिल्म जगत के साथ पूरा देश गमगीन है। जानी-मानी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए एक्टर के देहांत के बाद अपना दुख जाहिर किया। डेयरी कंपनी अमूल इंडिया ने भी ट्विटर पर अपने अंदाज में उनकी फोटोज का कोलाज बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

अमूल इंडिया ने फोटो शेयर की है, जिस पर लिखा है, 'आप किसी से कम नहीं... ऋषि कपूर.. 1952-2020।' इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, 'अमूल टॉपिकल: वह कई दशकों में एक महान और बहुत लोकप्रिय स्टार थे!'

आलिया भट्ट ने भी इस फोटो को इंस्टाग्राम स्टेटस पर शेयर करते हुए दिल वाला इमोजी बनाया है। 

Alia Bhatt
Image Source : INSTAGRAMआलिया ने शेयर किया स्टेटस

बता दें कि यह ब्रांड अक्सर किसी मशहूर या चर्चित घटना या व्यक्ति के बारे में अपने अंदाज में बयां करने के लिए जाना जाता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन