1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Simmba Box Office Collection Day 2: रणवीर सिंह की फिल्म ने किया कमाल, कमाए 23.33 करोड़ रूपये

Simmba Box Office Collection Day 2: रणवीर सिंह की फिल्म ने किया कमाल, कमाए 23.33 करोड़ रूपये

 Published : Dec 30, 2018 06:53 pm IST,  Updated : Dec 30, 2018 06:58 pm IST

Simmba Box Office Collection Day 2: रोहित शेट्टी की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'सिम्बा' की बेहतरीन कमाई रिलीज के दूसरे दिन भी जारी है।

 Simmba Box Office Collection Day 2- India TV Hindi
Simmba Box Office Collection Day 2 Image Source : INSTAGRAM

Simmba Box Office Collection Day 2: रोहित शेट्टी की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'सिम्बा' की बेहतरीन कमाई रिलीज के दूसरे दिन भी जारी है। 28 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 20.72 करोड़ रूपये कमाए थे। फिल्म ने दूसरे दिन 23.33 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिल्म को नए साल की छुट्टी का भी फायदा मिलेगा।

ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म की कमाई की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- दूसरे दिन सिम्बा ने किया कमाल... मुंबई में फिल्म शानदार बितनेस कर रही है। पहले दिन जहां कमाई कम रही थी, दूसरे दिन वहां भी बिजनेस ने रफ्तार पकड़ ली। दूसरे दिन 12.60% की बढ़ोत्तरी हुई। शुक्रवार- 20.72 करोड़ रूपये, शनिवार- 23.33 करोड़ रूपये। कुल- 44.05 करोड़ रूपये। भारत।

फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कमाल कर रही है। तरण आदर्श ने इसकी जानकारी भी ट्वीट कर के दी।

आपको बता दें कि 'सिम्बा' रणवीर सिंह की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है। फिल्म में सारा अली खान, आशुतोष राणा और सोनू सूद भी हैं। साथ ही अजय देवगन और अक्षय कुमार का कैमियो भी है।

Simmba Movie Review:

 रोहित शेट्टी(Rohit Shetty) की फिल्म एक्शन और कॉमेडी से भरपूर होती है ये बात तो सभी तो पता होता है लेकिन हर बार उस कॉमेडी और एक्शन में कुछ नयापन भी वही लेकर आते हैं। इस हफ्ते रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और सारा अली खान(Sara Ali Khan) की फिल्म 'सिंबा' रिलीज हुई है। फिल्म एक्शन, कॉमेडी और इमोशन्स से भरपूर है। रणवीर फिल्म में एक पुलिस वाले(संग्राम भालेराव) का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में रणवीर कॉमेडी, एक्शन और रोमांस सीन करते नजर आ रहे हैं। सिंबा रोहित शेट्टी की मसाला मूवी है। जिसे देखने के लिए आपको कुछ समझने की जरुरत नहीं है। बस आप इसे देखकर खुश हो जाते हैं। फिल्म में अजय देवगन का कैमियो भी है। सिर्फ ये ही नहीं बल्कि लास्ट में रोहित शेट्टी की 2019 में आने वाली फिल्म से पर्दा भी उठाया गया है। उस फिल्म में अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। फिल्म के आखिरी सीन में आपको अक्षय कुमार भी देखने को मिलेंगे।

Also Read:

Simmba Review: कॉमेडी, इमोशन्स और एक्शन से भरपूर है रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा'

शादी के डेढ़ महीने बाद हनीमून मनाने निकले दीपिका-रणवीर, देखे फोटो

शादी के बाद पति रणवीर सिंह की पहली फिल्म 'सिम्बा' पर आया दीपिका का हैरान कर देने वाला रिएक्शन

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन