1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Simmba Box Office Collection Day 7: 1 हफ्ते में 150 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म

Simmba Box Office Collection Day 7: 1 हफ्ते में 150 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म

 Published : Jan 04, 2019 03:15 pm IST,  Updated : Jan 04, 2019 03:15 pm IST

रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' 7 दिनों में कमाई करके 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।

Simmba box Office collection- India TV Hindi
Simmba box Office collection Image Source : INSTAGRAM/RANVEER SINGH

रोहित शेट्टी(Rohit shetty) और रणवीर सिंह(Ranveer Singh) की एक्शन ड्रामा फिल्म 'सिंबा' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। सिंबा की कमाई बढ़ती जा रही है। सिंबा सातवें दिन 11.78 करोड़ का बिजनेस करके 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। माना जा रहा है जल्द ही यह फिल्म 200 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी। 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सिंबा के 1 हफ्ते के बिजनेस के बारे में ट्वीट करके बताया।

तरण आदर्श ने लिखा - फिल्म ने 3 दिन में 50 करोड़, 5 दिन में 100 करोड़ और 7 दिन में 150 करोड़ कमा लिए है। इस हफ्ते कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है तो फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

सिंबा ने पहले दिन 20.72 करोड़, दूसरे दिन 23.33 करोड़, तीसरे दिन 31.06 करोड़, चौथे दिन 21.24 करोड़, पांचवे दिन 28.19 करोड़, छठे दिन 14.49 करोड़ और सातवें दिन 11.78 करोड़ की कमाई की है। इस तरह से फिल्म 150.81 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।

फिल्म 'सिंबा' में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान, आशुतोष राणा, सोनू सूद भी नजर आए हैं। फिल्म एक्शन कॉमेडी और इमोशन्स से भरपूर है। 'सिंघम' की तरह सिंबा भी लोगों को बहुत पसंद आ रही है।

सिंबा के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद यह रोहित शेट्टी की आठवीं फिल्म बन गई है जिसने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। रोहित शेट्टी के साथ रणवीर सिंह की भी यह चौथी फिल्म है जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

RD Burman special: पंचम दा ने फ्लाइट में कंपोज किया था 'ये जो मोहब्बत है'

दीपिका पादुकोण के रिसेप्शन में नहीं आए थे रणबीर कपूर, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन