1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम की हालत बेहद नाजुक, 5 अगस्त से हैं अस्पताल में भर्ती

सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम की हालत बेहद नाजुक, 5 अगस्त से हैं अस्पताल में भर्ती

 Published : Sep 24, 2020 07:44 pm IST,  Updated : Sep 24, 2020 11:59 pm IST

बॉलीवुड में कई बेहतरीन गानों की सौगात देने वाले सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम की हालत बहुत नाजुक है।

SP Balasubrahmanyam- India TV Hindi
SP Balasubrahmanyam Image Source : FILE PHOTO

बॉलीवुड में कई बेहतरीन गानों की सौगात देने वाले सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम की हालत बहुत नाजुक है। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट करके दी। बालासुब्रमण्यम कोरोना संक्रमित होने के बाद से 5 अगस्त से एमजीएम हेल्थकेयर में अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि वो अब कोरोना की चपेट से बाहर हैं। 

इस ट्वीट के अलावा एसपी बालासुब्रमण्यम के डॉक्टर की तरफ से भी मेडिकल बुलेट जारी किया गया है। इस मेडिकल बुलेटिन में भी उनकी हालक नाजुक ही बताई गई है। डॉक्टर अनुराधा भास्करन की तरफ से मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। इस मेडिकल बुलेटिन के अनुसार- '5 अगस्त से एसपी एसपी बालासुब्रमण्यम एमजेएम हेल्थकेयर अस्पताल में भर्ती हैं। वो अभी भी ईसीएमओ और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। पिछले 24 घंटों में उनकी स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। अस्पताल की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुई है।' 

SP Balasubrahmanyam Health Update
Image Source : SOCIAL MEDIA SP Balasubrahmanyam Health Update

एसपी बाला सुब्रमण्यम हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी कई सुपरहिट गाने गाए। सिंगर अलावा वे म्यूज़िक डायरेक्ट, डबिंग आर्टिस्ट और एक्टर भी रह चुके थे। बालासुब्रमण्यम को प्लेबैक सिंगिंग के लिए छह बार नेशनल अवॉर्ड्स मिले थे, यह गाने अलग अलग भाषाओं में थे। बॉलीवुड में उन्हें फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिले। एसपी बाला सुब्रमण्यम ने सलमान खान के लिए भी कई गाने गाए थे।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन