1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी की तस्वीर वायरल होने पर घबराईं सोहा अली खान, बुरी नजर से बचाने के लिए किया ये टोटका

बेटी की तस्वीर वायरल होने पर घबराईं सोहा अली खान, बुरी नजर से बचाने के लिए किया ये टोटका

 Published : Mar 11, 2018 12:31 pm IST,  Updated : Mar 11, 2018 12:33 pm IST

मैंने जब सोशल मीडिया पर उसकी एक फोटो अपलोड की तो हर किसी ने मुझे चेतावनी दी कि उसे किसी की नजर लग सकती है। - सोहा अली खान

इनाया, सोहा- India TV Hindi
इनाया, सोहा

मुंबई: स्टार किड्स तैमूर अली खान और इनाया नाओमी खेमू जन्म के बाद से ही लगातार मीडिया के आकर्षण का केंद्र रहे हैं और अपने स्टार माता पिता से बड़े स्टार के रूप में सोशल मीडिया पर भी छाए रहे हैं। लेकिन अभिनेत्री सोहा अली खान अपनी बेटी इनाया और अपने भाई सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान के बेटे तैमूर को मिले इस स्टारडम से चिंतित हैं।

उन्होंने कहा, "मैं उन्हें मिल रही प्रसिद्धि को समझ नहीं पा रही क्योंकि वे बहुत छोटे हैं। इनाया मेरी बेटी है इसलिए वह मुझे बहुत प्यारी लगती है। हमें उसकी चिंता होती है क्योंकि मैंने जब सोशल मीडिया पर उसकी एक फोटो अपलोड की तो हर किसी ने मुझे चेतावनी दी कि उसे किसी की नजर लग सकती है। लेकिन वह बहुत प्यारी लग रही थी इसलिए मैंने वह फोटो शेयर की।"

उन्होंने कहा, "लेकिन इसके बाद मैंने उसे सुरक्षा प्रदान करने के लिए सब कुछ किया। लेकिन वे बहुत छोटे और मासूम हैं और मुझे ये बुरा लगता है कि तैमूर जहां जाता है मीडिया उसके पीछे पहुंच जाती है। मेरा एक निवेदन है कि जब आप उसकी फोटो लें कृपया फ्लैश का उपयोग न करें।"

अभिनेत्री ने भारतीय क्राफ्ट और डिजायन केंद्र प्रदर्शनी में शिरकत करने के दौरान ये बातें कहीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन