1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर क्यों अचानक 'जाट की जुगनी' के सेट पर पहुंच गए सोहेल खान

आखिर क्यों अचानक 'जाट की जुगनी' के सेट पर पहुंच गए सोहेल खान

 Published : Apr 18, 2017 11:19 am IST,  Updated : Apr 18, 2017 11:19 am IST

हाल ही में शुरु हुआ धारावाहिक 'जाट की जुगनी' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। लेकिन फिलहाल यह अभिनेता, निर्देशक और निर्माता सोहेल खान के कारण सुर्खियों में आ गया है। दरअसल हाल ही में सोहेल अचानक से इस शो के सेट पर पहुंच गए।

jaat ki jugni- India TV Hindi
jaat ki jugni

मुंबई: हाल ही में शुरु हुआ धारावाहिक 'जाट की जुगनी' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। लेकिन फिलहाल यह अभिनेता, निर्देशक और निर्माता सोहेल खान के कारण सुर्खियों में आ गया है। दरअसल हाल ही में सोहेल अचानक से इस शो के सेट पर पहुंच गए। वह यहां अपने दोस्त यश टोंक से मिलने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने 'जाट की जुगनी' के सेट पर पहुंचकर अपने दोस्त और अभिनेता यश टोंक को चौंका दिया। सोहेल ने इस टीवी धारावाहिक की सफलता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

यश ने एक बयान में कहा, "सेट पर सुहेल को देखना अच्छा था। आशा करता हूं कि हमारे शूट को देखकर उनका मनोरंजन हुआ होगा जैसा कि वह धारावाहिक को देखकर करते हैं।" 'जाट की जुगनी' में मदिराक्षि मुंडले, राकेश पांडे और यश टोंक प्रमुख भूमिकाएं निभा रहे हैं। यह सोनी एंटरटेंमेंट चैनल पर प्रसारित होता है। मदिराक्षि ने कहा, "वह सेट पर आए और हमें बधाई दी, यह एक प्रकार का उपहार है। मदिराक्षि इस धारावाहिक में प्रभावी मुन्नी का किरदार निभा रही हैं।"

उन्होंने कहा, "सोहेल बहुत ही विनम्र हैं और वह सेट पर आए और हमें बधाई दी, किसी उपहार के समान है। वह यश टोंक के अलावा मेरा भी दोस्त है और हमने सेट पर काफी समय तक बातचीत की। वह 'जाट की जुगनी' को देखते हैं और इसके सभी एक्शन और ड्रामे को पसंद करते हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन