1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नहीं कर रहीं सोनाक्षी अभी शादी, सगाई की खबरों से भी किया इंकार

नहीं कर रहीं सोनाक्षी अभी शादी, सगाई की खबरों से भी किया इंकार

 Published : Aug 11, 2016 04:26 pm IST,  Updated : Aug 11, 2016 04:26 pm IST

सोनाक्षी सिंहा पिछले दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार कहा रहा था कि सोनाक्षी अब अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड बंटी सचदेव के साथ शादी के बंधन में बंधने की तैयारियां कर रही हैं। लेकिन...

sona- India TV Hindi
sona

मुंबई: बॉलीवुड की दबंग गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिंहा पिछले दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार कहा रहा था कि सोनाक्षी अब अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड बंटी सचदेव के साथ शादी के बंधन में बंधने की तैयारियां कर रही हैं। लेकिन हाल ही में सोना ने इन खबरों को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने गुरुवार को इन अफवाहों का खंडन करते हुए ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा, "मेरे भविष्य की योजनाओं के बारे में परिवार, दोस्तों और मुझे सूचित करने के लिए धन्यवाद। लेकिन यह सच नहीं है।"

इसे भी पढ़े:- 

सोनाक्षी को कई बार बंटी सचदेव के साथ देखा जा चुका है। इसके बाद इस तरह की खबरे मीडिया में आने लगी कि इन दोनों ने जल्द ही शादी करने का फैसला कर लिया है। खबरों के अनुसार ऐसा भी कहा जा रहा था कि बंटी ने सोना को शादी का प्रपोज किया था और इसके लिए उन्होंने हांमी भी भर दी थी। लेकिन फिलहाल सोनाक्षी के पास कई फिल्मों को देखते हुए ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि वह शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।

दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'अकीरा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें सोना का एक अलग ही अवतार नजर आ रहा था। इस फिल्म में वह मारधाड़ वाले दृश्य करती हुई नजर आ रही हैं। 

फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत 'अकीरा' ए.आर. मुरुगदोस द्वारा निर्देशित है। उन्होंने इससे पहले सोनाक्षी के साथ 'हॉलीडे' में काम किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त की। आगामी फिल्म 'अकीरा' 2 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन