1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘दबंग 3’ में अपने किरदार को लेकर सोनाक्षी ने किया खुलासा

‘दबंग 3’ में अपने किरदार को लेकर सोनाक्षी ने किया खुलासा

 Published : Aug 24, 2016 04:25 pm IST,  Updated : Aug 24, 2016 04:25 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपना आगामी फिल्म अकीरा को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में वह एक अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में काफी एक्शन सीन्स करती हुई दिख रही हैं।

dabangg- India TV Hindi
dabangg

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म 'दबंग' गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपना आगामी फिल्म अकीरा को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में वह एक अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में काफी एक्शन सीन्स करती हुई दिख रही हैं। सोना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2010 में आई सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ से की थी। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि वह इस फिल्म के प्रति हमेशा आभारी रहेंगी। चर्चाएं हैं कि 'दबंग 3' में सोनाक्षी काम नहीं करेंगी, वहीं अभिनेत्री का कहना है कि अभी फिल्म की पटकथा भी तैयार नहीं हुई है।

इसे भी पढ़े:-

सोनाक्षी ने कहा, "मैं जो हूं वह 'दबंग' की वजह से हूं। मुझे 'दबंग' में नोटिस किया गया था और वह मेरी पहली फिल्म और पहला किरदार था। इसलिए मैं उस फिल्म के प्रति हमेशा आभारी रहूंगी। यदि उन्हें मेरी अतिथि भूमिका की भी जरूरत पड़ती है तो मैं वह जरूर करूंगी।"

सोनाक्षी ने कहा, "अभी तक पटकथा भी तैयार नहीं हुई है, अभी उस पर काम किया जा रहा है। लेकिन रज्जो (दबंग में सोनाक्षी का किरदार) रज्जो ही रहेगी। आप अचानक किरदार नहीं बदल सकते। हालांकि, फिल्म की कहानी में और किरदार जोड़े या कम किए जा सकते हैं। अगर स्क्रिप्ट में रज्जो का किरदार होगा तो इसे मैं जरूर करूंगी।"

उन्होंने 'दबंग 3' के लिए किसी तरह की अटकलें न लगाने की अपील की। खबरों के अनुसार 'दबंग 3' की शूटिंग दिसंबर 2017 से शुरू होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन