1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलेशिया में फिल्म की शूटिंग बीच में ही छोड़ क्यों भारत लौटीं सोनाक्षी सिन्हा

मलेशिया में फिल्म की शूटिंग बीच में ही छोड़ क्यों भारत लौटीं सोनाक्षी सिन्हा

 Published : May 12, 2018 04:14 pm IST,  Updated : May 12, 2018 04:14 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' के सीक्वल को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। फिलहाल वह मलेशिया में अपनी इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। लेकिन हाल ही में कुछ वह तुरंत अपनी इस फिल्म की शूटिंग छोड़ भारत वापस आ गई थीं।

Sonakshi- India TV Hindi
Sonakshi

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' के सीक्वल को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। फिलहाल वह मलेशिया में अपनी इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। लेकिन हाल ही में कुछ वह तुरंत अपनी इस फिल्म की शूटिंग छोड़ भारत वापस आ गई थीं। दरअसल बता दें कि वह एक ब्रांड की शूटिंग के लिए अपने वतन लौटी थीं। सोनाक्षी फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' की शूटिंग से विराम लेकर एक दिन के लिए भारत आईं थीं। उनके एक प्रवक्ता ने बताया, "सोनाक्षी फिलहाल कुआलालम्पुर में आनंद एल राय की फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' की शूटिंग कर रही हैं।“

उन्होंने आग कहा, “वह जिस ब्रांड का प्रचार करती हैं, उससे की गई प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए उन्होंने एक दिन के लिए विराम देने का आग्रह किया।" प्रवक्ता ने कहा, "दिल्ली में मीडिया के साथ मुलाकात व अभिवादन के लिए उन्होंने कुआलालम्पुर से दिल्ली के लिए तड़के उड़ान ली। कार्यक्रम शाम को होना था। दिल्ली पहुंचकर वह तैयार हुईं और बतौर ब्रांड एंबेसडर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए वह समय पर कार्यक्रम में पहुंच गईं।"

प्रवक्ता ने कहा कि कार्यक्रम के बाद उसी रात सोनाक्षी ने कुआलालम्पुर के लिए उड़ान ले ली और अगले दिन की शूटिंग में शामिल हो गईं। सोनाक्षी के ऐसा करने से ब्रांड की टीम के सदस्य बहुत खुश हुए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन