1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा ने कहा प्रकृति को किसी फिल्टर की जरूरत नहीं है

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा प्रकृति को किसी फिल्टर की जरूरत नहीं है

 Published : Feb 12, 2021 07:17 pm IST,  Updated : Feb 12, 2021 07:19 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा अगली फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में अजय देवगन, संजय दत्त, शरद केलकर, अम्मी विर्क, प्रणिता सुभाष और नोरा फतेही के साथ काम कर रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा,  sobakshi sinha- India TV Hindi
सोनाक्षी सिन्हा Image Source : INSTA- SOBAKSHI SINHA

मुंबई: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को लगता है कि प्रकृति खुद एक बेहतरीन फिल्टर हो सकती है और उन्होंने अपनी बात साबित करने के लिए एक तस्वीर भी शेयर की है। गुरुवार को सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वे लाल सुर्ख फूलों के साथ दिन के उजाले में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, "प्रकृति को किसी फिल्टर की जरूरत नहीं है, बल्कि वह खुद एक बढ़िया फिल्टर हो सकती है।"

काजोल को इन खानों पर चाहिए कैलोरी रिफंड  

इसी हफ्ते की शुरूआत में सोनाक्षी ने किसानों के विरोध को अपना समर्थन दिया था। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक कविता पोस्ट की थी, जिसे उन्होंने भोजन देने वाले हाथों को समर्पित किया था। इस कविता का शीर्षक 'क्यों' है।

'राधे' और 'अंतिम' के अलावा सलमान खान की ये 3 फिल्में हैं रिलीज के लिए तैयार

काम को लेकर बात करें तो अभिनेत्री अगली फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में अजय देवगन, संजय दत्त, शरद केलकर, अम्मी विर्क, प्रणिता सुभाष और नोरा फतेही के साथ काम कर रही हैं। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन