नई दिल्ली: बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा आज 28 साल की हो गईं। जन्मदिन पर उन्हें बॉलीवुड ने बधाई दी। सोनाक्षी अपने इस जन्मदिन को लेकर बहुत उत्साहित बताई गई हैं, क्योंकि यह बड़े भाई कुश सिन्हा की शादी के बाद उनका पहला जन्मदिन है। उनकी अपनी भाभी के साथ जश्न मनाने की तैयारी है।
सोनाक्षी ने 'दबंग' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें वे बालिवुड के भाईजान सलमान खान के साथ दिखीं थीं।
सोनाक्षी अपनी आने वाली फिल्म 'अकीरा' को लेकर काफी उत्साहित हैं। साथ ही छोटे पर्दे पर पहली बार कदम रखते हुए इंडियन आईडल जूनियर के आने वाले सीज़न में जज की भूमिका निभाती हुई नज़र आएंगी।
सेल्फी क्वीन कही जाने वाली सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया का भरपूर फायदा उठाते हुए अपने चाहने वालों से अपनी तस्वीरे शेयर करती हैं।
सोनाक्षी ने माईक्रो ब्लागिंग साईट ट्विटर पर ट्वीट कर अपने फैन्स को जन्मदिन की बधाईयों के लिए धन्यवाद कहा।
I love you guys! You make me SO happy, thank you!